FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चांडिल: नारायण आई.टी.आई, लूपुंगडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाNews

झारखंड सरायकेला खरसवां   संवाददाता- बानेश्वर महतो  चांडिल: नारायण आई.टी.आई, लूपुंगडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

झारखंड सरायकेला खरसवां

 संवाददाता- बानेश्वर महतो 

चांडिल: नारायण आई.टी.आई, लूपुंगडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सरायकेला:सरायकेला खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आई.टी.आई, लूपुंगडीह, चांडिल में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
 इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय के द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया और छात्रों के द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
डॉ. जटाशंकर पांडेय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और युवाओं से देश निर्माण व समाज सेवा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से भर उठा।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया और उपस्थितजनों के बीच मिठाई वितरित की गई।
इस पावन अवसर पर प्रोफेसर सुदिष्ठ कुमार, ट्रस्टी इंदुजी, पूर्व टाटा स्टील अधिकारी संजय जी, अधिवक्ता निखिल कुमार तथा संस्थान के स्टाफ सदस्य पवन महतो, अजय मंडल, देवाशीष, शशि भूषण, कृष्णा जी, गौरव जी, जयदीप जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं