श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति जागरण का आयोजन में शामिल हुए विधायक रोशन लाल केरेडारी/हजारीबाग केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत स्थित सत बहनी ...
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति जागरण का आयोजन में शामिल हुए विधायक रोशन लाल
केरेडारी/हजारीबाग
केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत स्थित सत बहनी माता स्थान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। वही सत बहनी माता स्थान मंदिर को आकर्षित रूप से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जन्म अष्टमी के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के विधायक रौशन लाल चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, कंचन यादव,मनोहर साव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को कमिटी के अध्यक्ष शंकर शाह के द्वारा अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सत बहनी माता स्थान प्राचीन मंदिर है। सभ्यता का प्रतीक है। इससे आपसी भाईचारे का माहौल बनता है। भगवान श्री कृष्ण के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि कृष्ण भगवान की अनेक रूप हैं। चाहे भक्ति हो या प्रेम व नारी की रक्षा। भगवान हर रूप में विद्यमान हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गुरदयाल साव कमिटी के सदस्य मौजूद थें।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj -9835533100
No comments