मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवाना। केरेडारी/हजारीबाग झारखंड केरेडारी प्रखंड के मुखिया स...
मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवाना।
केरेडारी/हजारीबाग झारखंड
केरेडारी प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में कंडाबेर के बाजार टांड़ से सैकड़ों कांवरियों का जत्था के साथ अपने सह परिवार को लेकर बाबा धाम के लिए दिन शनिवार को रवाना हुवे। इस दौरान शिव भक्तों में काफी उत्साह दिखा, सबसे बड़ी बात यह रहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जानें वाले श्रद्धालुओं को मुखिया दिनेश साव ने अपने निजी मद से बोल बम का टी-शर्ट एवं हाफ पैंट भगवा गमछा अंग वस्त्र दे कर जत्था को सम्मानित किया। साथ ही साथ वैसे लोग जो आर्थिक स्थिति के कारण जो बाबा के दर्शन के लिए नहीं जा सकते उनके लिए मुखिया ने सहयोग राशि दिया। तथा बाबा नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे सफर तक मुखिया दिनेश साव द्वारा भंडारा का व्यवस्था किया गया हैं। ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने के सफर तक कोई परेशानी न हो। और खुशी खुशी बाबा को दर्शन कर घर लौटे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 98355 33100
No comments