FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

झारखंड:जेपीएससी 2023 में संजय सिंह सरदार की सफलता पर कोई समाज सेवा और बुद्धिजीवियों ने दिए बधाई व शुभकामनाएNews

  झारखंड, सरायकेला खरसवां    रिपोर्ट - बाणेश्वर महतो झारखंड:जेपीएससी 2023 में संजय सिंह सरदार की सफलता पर कोई समाज सेवा और बुद्धिजीवियों ने ...


 झारखंड, सरायकेला खरसवां 

 रिपोर्ट - बाणेश्वर महतो

झारखंड:जेपीएससी 2023 में संजय सिंह सरदार की सफलता पर कोई समाज सेवा और बुद्धिजीवियों ने दिए बधाई व शुभकामनाए

सरायकेला:-झारखंड संयुक्त परीक्षा (जेपीएससी) 2023 में सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के तिल्ला गांव स्थित रेरेगटाड टोला निवासी संजय सिंह सरदार ने 320वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।संजय सिंह सरदार की सफलता से उनके परिवार और समाज में खुशी की लहर है। 
उनके परिवार ने वालों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं संजय सिंह सरदार की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे।
 सभी लोगों का एक ही उम्मीद है कि संजय सिंह सरदार अपनी सफलता का उपयोग समाज के लिए करेंगे और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान करेंगे ।
इस अवसर पर सामाजिक अगुवाओं,विभिन्न बुद्धिजीवियों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।
इसी दरमियान झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र अध्यक्ष सुदामा हेंब्रम,नीमडीह जेएमएम प्रखण्ड उपाध्यक्ष हरिदास महतो, जेएलकेएम केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो आदि समाज सेवा और बुद्धिजीवी ने भी शुभकामनाएं दिए और आने वाले युवा पीढ़ी को संजय सिंह सरदार की सफलता पर सिख लेकर आगे बढ़ने की आशीष दिए।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close