FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 09 जुलाई को भारत बंद का आहान।

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 09 जुलाई को भारत बंद का आहान। रांची झारखंड रांची :- भारत बंद में शामिल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन के मंच ...

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 09 जुलाई को भारत बंद का आहान।



रांची झारखंड



रांची :- भारत बंद में शामिल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन के मंच द्वारा हड़ताल का आह्वान किया है। जिसमें डाक सेवाओं, कोयला खनन, पोस्टल, बीमा, कोयला ट्रांसपोर्ट, परिवहन और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों सहित प्रमुख क्षेत्रों के बाधित होने की संभावना है। जो झारखंड में भी देखने को मिल रहा हैं। कहा जाय तो हजारीबाग, रामगढ़, चतरा के कोयला खनन परियोजना सहित कई सरकारी संस्थान में भी बंद का असर हैं। देश भर में 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी भारत बंद में शामिल हो सकते हैं। 


भारत बंद का किया हैं उद्देश्य :-


10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के गठबंधन द्वारा बुलाई गई हड़ताल का उद्देश्य केंद्र सरकार की “मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों” का विरोध करना है। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि देश की 65 फीसदी युवा आबादी की जरूरतों की अनदेखी हो रही है, केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के मजदूर विरोधी काला कानून को वापस लेने, किसानों की जमीन लूट के विरोध में और सबसे ज्यादा बेरोजगारी 20 से 25 वर्षों के युवाओं में है। इसीलिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारत बंद का फैसला लिया गया है। छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 9 जुलाई को बैंक स्कूल कॉलेज में छुट्टी नहीं है। हालांकि भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।


ब्यूरो रिपोर्ट रांची 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close