FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

HZB आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल में प्रारंभ हुआ OPD सेवा

HZB आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल में प्रारंभ हुआ OPD सेवा, पहले ही दिन 30 महिला मरीजों ने लिया लाभ हमारा लक्ष्य है महिलाओं और बच्चों को गुणवत्ताप...

HZB आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल में प्रारंभ हुआ OPD सेवा, पहले ही दिन 30 महिला मरीजों ने लिया लाभ


हमारा लक्ष्य है महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना, जल्द ही विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।हर्ष अजमेरा


हजारीबाग/झारखंड


शहर के लिटिल एंजल्स स्कूल के समीप स्थित HZB आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल में शनिवार से महिला स्वास्थ्य सेवा हेतु विशेष ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई। इस OPD में शहर की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना शरण द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। ओपीडी के पहले ही दिन 30 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर डॉ. रंजना शरण ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की रीढ़ है, और समय पर जांच एवं उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब हर शनिवार को वे नियमित रूप से हॉस्पिटल में उपस्थित रहेंगी और महिलाओं को समर्पित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी।

उल्लेखनीय है कि HZB आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन 30 मई को हुआ था, जिसमें क्षेत्र के सांसद, विधायक कई प्रमुख चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही थी। अस्पताल में स्त्री रोग, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, बच्चों के नियमित टीकाकरण, पोषण जांच, और अन्य विशेष रोगों की जाँच के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने जानकारी दी कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन शीघ्र किया जाएगा, जिसमें निःशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया की उनका उद्देश्य हजारीबाग और इसके आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी सुविधा प्रतिदिन चालू रहेगी,

जबकि महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी सेवा प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें डॉ. रंजना शरण अपनी सेवाएं देंगी। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ, स्थानीय नागरिक एवं कई महिला मरीजों ने हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की और इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!