एंटी क्राइम के तहत सिकरी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान बड़कागांव/केरेडारी /हजारीबाग सिकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन रविवार को बढ़ते अपराध ...
एंटी क्राइम के तहत सिकरी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
बड़कागांव/केरेडारी /हजारीबाग
सिकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन रविवार को बढ़ते अपराध एवं दुर्घटना को देखते हुए एंटी क्राइम के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान पतरा कलां चौक पर सीकरी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर एस आई संजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा किया गया। इसमें बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ पर चलने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच व तलाशी की। हालांकि इस जांच अभियान में पुलिस के हाथ कुछ भी संदिग्ध वस्तुएं नहीं लगी।
वहीं पुलिस ने बगैर हेलमेट के चल रहे कुछ बाइक सवारों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ा गया। एवं कई बिना हेलमेट चालकों को ऑनलाइन चालान भी काटा गया। वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों में ट्रिपल राइड, डिक्की व हेलमेट आदि की जांच की गयी। वहीं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगानेवालों को हिदायत दी गयी।
बता दें आज के ही दिन हजारीबाग शहर के बाड़म बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स में आज दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हैरानी की बात यह है कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनीष जायसवाल के आवास से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अचानक दुकान के सामने पहुंचकर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए, जबकि इलाके में अफरा तफरी मच गई। दुकान के शीशे पर साफतौर पर गोली के कई निशान देखे जा सकते हैं। इस जांच अभियान में सिकरी पुलिस के सभी जवान व पुलिसकर्मी शामिल थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100






No comments