* जनपद कौशाम्बी में औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर उद्योग स्थापित करने का होगा पूरा प्रयासः नन्दी* * व्यापारियों एवं उद्यमियों की मांग पर मंत्री...
*जनपद कौशाम्बी में औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर उद्योग स्थापित करने का होगा पूरा प्रयासः नन्दी*
*व्यापारियों एवं उद्यमियों की मांग पर मंत्री नन्दी ने सभी को किया आश्वस्त*
*औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सभासदों, उद्यमियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं उद्यमियों से किया संवाद*
*जनपद के विभिन्न बाजारों में भाजपा पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के घर जाकर जाना कुशलक्षेम*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को कौशाम्बी के कोखराज, भरवारी बाजार, मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, मनौरी बाजार और पूरामुफ्ती क्षेत्र में भ्रमण भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों के घर जाकर जहां उनसे मुलाकात की, कुशलक्षेम जाना। वहीं नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए सभासदगण, उद्यमियों, बुद्धिजीवियों, व्यापारी भाईयों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सीधा संवाद करते हुए जनपद कौशाम्बी में औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने एवं उद्योग धंधे स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने मंत्री नन्दी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। जिसमें मंत्री नन्दी ने सभासदगण, उद्यमियों, बुद्धिजीवियों, व्यापारी भाईयों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि कुछ साल पहले तक पूरे विश्व में अमेरिका और इजराइल ही दो ऐसे देश थे, जो अपने देश के दुश्मनों से बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने के लिए जाने जाते थे। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत ने भी बता दिया है कि ये नया भारत है, अगर कोई दुश्मन देश की तरफ आंख उठाएगा, तो भारत अपने दुश्मनों को न सिर्फ जवाब देगा, बल्कि घर में घुसकर वार भी करेगा। सबक सिखाएगा। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना एवं आतंकी हमले के बाद भारत ने दुश्मन देश की सीमा में नहीं बल्कि अंदर घुसकर उसके एयरबेस को तहस नहस कर पाकिस्तान के साथ ही पूरे विश्व को भी बता दिया है कि वह क्या कर सकता है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनपद कौशाम्बी को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करते हुए उद्योग धंधे स्थापित करने की मांग की। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे जाने की जानकारी दी। जिस पर मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग जनपद कौशाम्बी में औद्योगिक क्षेत्र घोषित करते हुए उद्योग स्थापित करने का पूरा प्रयास करेगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि जिलाधिकारी कौशाम्बी और यूपीसीडा के अधिकारियों से बात करके भूमि का चयन कर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाने और निवेशकों को यहां लाकर उद्योग स्थापित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मंत्री नन्दी ने कोखराज में कामता प्रसाद, भरवारी में प्रवेश केसरवानी, अभिजीत केसरवानी , मोनू केसरवानी, मंझनपुर में सभासद अंशुल केसरवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश केसरवानी, करारी में सुरेश जायसवाल, सराय अकिल में शिवबाबू केसरवानी, विनोद अग्रहरि, मनौरी बाजार में जय प्रकाश केसरवानी, प्रशान्त केसरवानी, मनोज केसरवानी, राजेश केसरवानी के घर जाकर मुलाकात किया। कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर प्रान्तीय महामंत्री व्यापार मंडल रमेश चंद्र अग्रहरी, जिला महामंत्री कौशाम्बी संजय जायसवाल, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन भरवारी गंगा प्रसाद केसरवानी, उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के डॉयरेक्टर उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिव प्रताप मौर्य, मंडल अध्यक्ष मंझनपुर मनमोहन मौर्यी, मण्डल अध्यक्ष रमेश लोधी, सभासद अंशुल केसरवानी, पवन केसरवानी, डॉ. रिंकू सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन केसरवानी, मनोज केसरवानी, पवन केसरवानी, श्रीमती ज्योति केसरवानी, प्रवेश केसरवानी आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
No comments