FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

IAS ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

IAS ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह, निर्वतमान उपायु...

IAS ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया


भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह, निर्वतमान उपायुक्त नैंसी सहाय ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।


Hazaribagh/Jharkhand 


हजारीबाग भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह, IAS ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। आज 27 मई को निवर्तमान उपायुक्त नैंसी सहाय ने उपायुक्त वेश्म में उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अपना प्रभार सौंपा। अपना प्रभार सौंपने के उपरांत निवर्तमान उपायुक्त नैंसी सहाय ने मीडिया से अपने 3 वर्ष और 3 माह के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरा यह कार्यकाल व्यक्तिगत रूप से यादगार रहा है, हमने मिलकर चुनाव कराया, चार रामनवमी कराने का अवसर प्राप्त हुआ।

सभी अधिकारियों, मीडिया जिलेवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी का आभार जताया और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत हजारीबाग के नए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। सर्वप्रथम उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकताओं में होगा।


DC नैंशी सहाय प्रिय मीडिया के सहयोगियों, को जोहार!

हजारीबाग के उपायुक्त के रूप में मेरा कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है,और इस अवसर पर मैं आप सभी को आपके अमूल्य सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद देना चाहती हूँ।

पिछले कुछ समय से,आपने प्रशासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम किया है। आपने हमारी पहलों, कार्यक्रमों और नीतियों को निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाया है। जनहित के मुद्दों को उजागर करने और पारदर्शिता बनाए रखने में आपकी भूमिका सराहनीय रही है।

मुझे खुशी है कि हमने मिलकर काम किया और विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए सकारात्मक परिणाम हासिल किए। आपके समर्थन और समझ के बिना यह संभव नहीं था।

मैं भविष्य के आपकी पत्रकारिता यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ। मुझे विश्वास है कि आप इसी तरह समर्पण और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।


शुभकामनाएं!

(नैंसी सहाय,भा.प्र.से.)



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!