FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के अध्यक्षता में थाना प्रभारी के साथ बैठक,

नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के अध्यक्षता में थाना प्रभारी के साथ बैठक, हजारीबाग/झारखंड हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन  हजारीबाग ...

नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के अध्यक्षता में थाना प्रभारी के साथ बैठक,

हजारीबाग/झारखंड

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन  हजारीबाग के कमान संभालने के पश्चात सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पहली मुलाकात और परिचित होने के बाद जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अपराध नियंत्रण से संबंधित आवश्यक बैठक किया गया। उक्त बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर सभी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया :-

1. संगठित अपराध से संबंधित दर्ज कांडो का समीक्षा किया गया एवं वर्तमान में जेल के अंदर एवं जेल से बाहर उक्त कांड के सभी अपराधकर्मियों का थानास्तर पर निगरानी हेतु सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

2. बीते 3 वर्षों में जिले में दर्ज संप्रदायिक घटनाओं से संबंधित दर्ज कांडो का समीक्षा की गई समीक्षा उपरांत उक्त सभी दर्ज कांडो का अभिलम्ब निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

3. महिला उत्पीड़न कांड से संबंधित गंभीर आपराधिक कांडो की समीक्षा की गई तत्पश्चात जिले में दर्ज सभी कांडों का अभिलम्ब निष्पादन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर से आवश्यक कदम उठाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया

4. जिले में दर्ज आर्थिक अपराध जैसे लूट डकैती हत्या से संबंधित प्रतिवेदित सभी कांडों का अभिलंब निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

5.  एनडीपीएस एक्ट से संबंधित सभी कांडों का निष्पादन एवं थाना स्तर से सभी थाना प्रभारी को आम जनता को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close