FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

वित्तीय वर्ष 2025/26 में 7 एम एम टी कोयला उत्पादन है लक्ष्य।

  वित्तीय वर्ष 2025/26 में 7 एम एम टी कोयला उत्पादन है लक्ष्य। CB माइंस लाजिस्टिक कार्य में मिल का पत्थर साबित हुई 2024/25 :- जीएम नवीन गु...

 

वित्तीय वर्ष 2025/26 में 7 एम एम टी कोयला उत्पादन है लक्ष्य।


CB माइंस लाजिस्टिक कार्य में मिल का पत्थर साबित हुई 2024/25 :- जीएम नवीन गुप्ता


NML  चट्टी बरियातू कोल परियोजना के लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा 2024 25


केरेडारी / हजारीबाग


केरेडारी:- सीबीसीएमपी : चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ दिन शुक्रवार को सिकरी साइट कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान परियोजना प्रमुख (एचओपी) नवीन गुप्ता के अलावे एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक विजय किशोर पवन खंडवे नीलमधव स्वाइन मो वासिफ राजेश कुमार शक्ति वर्णवाल जनसंपर्क अधिकारी निकेश समेत कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना की उपलब्धि मीडिया प्रतिनिधियों के सामने रखते हुवे बताया की NML/NTPC के चट्टी बरियातू कोल माइंस के लिए वित्तीय वर्ष 2024/25 कई उपब्धियों भरा रहा। जिसमें कई आयाम गढ़े गए। 

बात चाहे आधारभूत संरचना की हो या सुरक्षा नियमों का अनुपालन या पर्यावरणीय अनुपालन या फिर सामुदायिक सहभागिता सभी क्षेत्र में परियोजना ने अपनी सहभागिता को बढ़ चढ़ कर खरा उतारा है। वित्तीय वर्ष 2024/25 में 4.56 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर एक कीर्तिमान हासिल किया है। जो वित्तीय वर्ष में 38.05 वृद्धि दर को दर्शाता है! वहीं 4.83 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर +53.98 प्रतिशत को दर्शाता हैं। 4.87 मिलियन टन कोयला क्रशिंग कर +52.47 वृद्धि दर को दर्शाता है!7.18 क्यूबिक मिलियन ओबी साफ कर जो 21.31 प्रतिशत वृद्धि दर से दर्शाता है। वही वित्तीय वर्ष 2025/27 में 7 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है। जिसके अनुरूप सुगमता पूर्वक कार्य किया जा रहा है। साथ हीं इस वित्तीय वर्ष में सीबी माइंस से केरेडारी टी पी 1 तक सी एच पी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वही 3.6 किलोमीटर तक वन साइडर सड़क का निर्माण कार्य की गई जिससे खाद्यान्न से लाजिस्टिक कार्य में सुगमता आई।
  



लाजिस्टिक कार्य में मिल का पत्थर साबित हुई 2024/25

12 दिसंबर 2024 को एक हजार वीं रैक कोयला प्रेषित किया गया।  जनवरी 2025 में एक रिकॉर्ड 84 रैंक्स कोयला भेजी गई! जो एक माह में सबसे अधिक है। दिसंबर 2024 में आयोजित वार्षिक माइंस सेफ्टी विक में 1900 में 1900 अंक प्राप्त कर सत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। वहीं 1 मार्च  2025 को परियोजना ने एएमएसडब्लू तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार भी जीता जिसमें पहला सर्वश्रेष्ठ पर्यावरणीय अनुपालन और पुनर्वास डसट संप्रेषण और अग्निशमन में भी प्रथम पुरस्कार हासिल किए। व सुरक्षा उपकरण प्रशिक्षण के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
       

सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

विश्व टीवी दिवस के अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त द्वारा निश्चय मित्र के में रूप उल्लेखनीय कार्य करने सम्मानित भी किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए डीएफओ हजारीबाग को 5.2 करोड़ दिए गए इसके अतिरिक्त 9.17 करोड़ पूर्व में दिए जा चुके हैं। सीएसआर मद में वित्तीय वर्ष 2024/25 में 4.07 करोड़ और अब तक कुल 26 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 25/26 में पी ए पी युवाओं के लिए मैती आई टी आई में कौशल विकास कार्यक्रम150 टीवी मरीजों को पोषण कीट वितरण करना भी लक्ष्य है। पांच हजार छात्रों के बीच स्कूल बैग वितरण 869 परिवारों के बीच मच्छरदानी वितरण बिरहोर क्लोनी समेत अन्य क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर का आयोजन समेत अन्य कार्य किए जाने है।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close