FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

भोगांव सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जुन देव का जन्म दिवस सिख समाज के लोगों ने प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनायाNews

  मैनपुरी   भोगांव सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जुन देव का जन्म दिवस सिख समाज के लोगों ने प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया। रविवार को नग...




 मैनपुरी 

भोगांव सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जुन देव का जन्म दिवस सिख समाज के लोगों ने प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया। रविवार को नगर के मोहल्ला सिंधी गली में स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही सिख समाज के श्रद्धालु एकत्रित होने लगे।गुरुद्वारा में सुखमणि साहब के पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।उसके बाद शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु ग्रंथ साहिब की महिमा का बखान किया गया। ग्रंथी दलजीत कौर ने वाणी विचार के दौरान बताया कि गुरु अर्जन देव ने लोगों से आडंबर व पाखंडों से दूर रहने तथा आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। वह एक सच्चे समाज सुधारक थे। उनके नेतृत्व में सिख धर्म के बढ़ते प्रभाव से असंतुष्ट होकर मुगल शासक जहांगीर ने उन्हें मृत्यु दंड दिया था। वह सिख धर्म के शहादत देने वालों में प्रथम गुरु थे। गुरु जी ने गुरु ग्रंथ साहब का संपादन किया था। वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत थे अंत में अरदास कर प्रसाद व लंगर वितरित किया गया। सरदार सोहन सिंह सतनाम सिंह,जोगेंद लाल अरोड़ा, हरबंश लाल अरोड़ा, नरेंद्र सलूजा हरप्रीत सिंह, सुरजीत लाल, नीतू, शालू सलूजा,गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 संवाददाता 

       प्रदीप सैनी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं