हजारीबाग जिला में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न नरेंद्र मोदी के सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में देश ही नही प...
हजारीबाग जिला में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
नरेंद्र मोदी के सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में देश ही नही पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का डंका बजवाया- सुरेश साव
Hazaribagh
भारतीय जनता पार्टी हज़ारीबाग़ विधानसभा की कार्यशाला सांसद सेवा कार्यालय में मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुरेश साव जी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने इसकी अध्यक्षता की और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आदरणीय सुरेश साव जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल में केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का डंका बजा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अंत्योदय, एकात्मक मानववाद की अवधारणा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लक्ष्य को साकार कर रही है सरकार का 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल में गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी तो वही आज प्रधानमंत्री ने मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन के पीछे छोड़कर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, आज गरीब कल्याण योजना के तहत पूरे देश में कोरोना कल से ही 80 करोड़ जनता को 5 किलो अनाज मिल रहा है, जबकि झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख लोगों को यह लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में बैठे अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ कैसे पहुंचे इसकी चिंता करती है, उन्होंने यह भी कहा भारत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर और एक आदिवासी महिला आदरणीय श्री द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर यह बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के लोगों को का विकास और पहचान बनाने के तत्पर है, नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सबका सपना सरकार कर रहे हैं, कश्मीर में 370 धारा को खत्म किया, गरीब कल्याण योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि योजना, तीन तलाक, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना साथ ही नए संसद भवन का निर्माण और अभी-अभी वक्फ बोर्ड संसोधन कानून जैसे कार्य कर ऐतिहासिक उपलब्धि है,
हजारीबाग के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक पार्टी स्थापना दिवस मना रही है, इसमें आज सक्रिय कार्यकर्ताओं सम्मेलन हो रहा है, इसके तहत आज हजारीबाग विधानसभा में बूथ नंबर 450 ग्राम हुपाद में बूथ कमेटी का सत्यापन की जांच की गई उसके बाद सांसद कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया इसके बाद सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद आदरणीय महावीर लाल विश्वकर्मा जी को उनके आवास में जाकर सम्मानित किया गया और मोदी जी के स्वच्छता अभियान के तहत बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और आनंदा चौक में एक चौपाल का कार्यक्रम किया गया जिसमें आम पब्लिक और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ वार्ता का कार्यक्रम किया गया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव जी, केपी ओझा जी, हरीश श्रीवास्तव जी, सुदेश चंद्रवंशी जी, कयूम अहमद जी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिसमे मनोज गिरी जी, अजीत चंद्रवंशी जी, शेफाली गुप्ता जी, सुमन कुमार पप्पू जी, इंद्र नारायण कुशवाहा जी, मनमीत अकेला जी, मनोज गिरी जी, रेणुका साहू जी, साक्षी राणा जी, राजकरण पांडे, तनवीर अहमद जी, विवेक बरियार, अशोक कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, अरुण राणा, रणधीर पांडेय, कृष्णा मेहता, सुमन सिन्हा, ऋषि शर्मा, कुलदीप कृष्णा, राजेश चंद्रवंशी, अविनाश कुमार, अमोल कुमार, तरुण कसेरा, पूनम कसेरा, संगीता अग्रवाल, राकेश रॉय समेत सातो मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे। यह जानकारी नगर पश्चिमी के महामंत्री सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने दिया।
विवेकानंद सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, हज़ारीबाग़
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments