FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चंद्रपुर हिंदी ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन एवं भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजनNews

 * हिंदी ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन एवं भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन* चंद्रपुर। हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपु...


 *हिंदी ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन एवं भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन*

चंद्रपुर। हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर द्वारा श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ, चंद्रपुर में होली मिलन समारोह के साथ-साथ अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं,बाईक रैली को सफल बनाने हेतु नियोजन एवं महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपूर के पदाधिकारी पंडित विनोद कुमार तिवारी,पंडित डॉ. शैलेन्द्रकुमार शुक्ला, पंडित धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, पंडित रजनिश त्रिपाठी ,पंडित सुभाष त्रिपाठी, पंडित कृपाशंकर उपाध्याय, पंडित सुरेंद्र तिवारी, पंडित अशोक शर्मा,समाज के अनेक गणमान्यजन मार्गदर्शक पंडित मथुराप्रसाद पांडे, पंडित जगदीश तिवारी, पंडित श्रीप्रकाश पांडे, पंडित अशोक मिश्रा, पंडित अनंत तिवारी, पंडित अजयकुमार मिश्रा, पंडित जालंदर पांडे, पंडित गोरखनाथ दुबे, पंडित सत्यप्रकाश दुबे,और महानगर के पदाधिकारी पंडित दुर्गेश चौबे, पंडित सुनित मिश्रा, राकेश तिवारी,पंडित शशीभूषण पांडे, पंडित मनिष पांडे,पंडित सोनु शुक्ला, पंडित दुबे, पंडित सुनील मिश्रा, एवं महिला पदाधिकारी सौ.सुमन त्रिपाठी ,सौ.रिता पांडे ,सौ.सोनु शुक्ला ,सौ.रेखा दुबे,सौ.शैलेजा तिवारी,सौ.पुजा मिश्रा,सौ.दिक्षा तिवारी,व समाज के और भी विप्र बंधु उपस्थित रहे और सभी ने एकजुटता के साथ उत्सव का आनंद लिया।
*संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार तिवारी जी ने इस अवसर पर समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित जनसमुदाय को समाज में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा मिली।*
होली मिलन समारोह के दौरान सभी समाजबंधुओं ने रंग-गुलाल और संगीत के साथ इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और आनंदमय रहा, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भाग लिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण समाज के सभी परिजनों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। करीब 200 से अधिक समाजबंधुओं ने सहभोज में भाग लिया और स्वादिष्ट भोजन एवं ठंडाई का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन ने समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति श्रद्धा को और अधिक सुदृढ़ किया।

 संवाददाता 

      संजय आर तिवारी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close