FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

वर्षों बाद विभावि परिसर में फिर से खिले फूल

  वर्षों बाद विभावि परिसर में फिर से खिले फूल हिंदी विभाग अर्थदान और श्रमदान कर कायम किया मिसाल Hazaribagh   विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारी...

 

वर्षों बाद विभावि परिसर में फिर से खिले फूल


हिंदी विभाग अर्थदान और श्रमदान कर कायम किया मिसाल


Hazaribagh 


विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो खो प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर पर है। बुधवार को स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बिनोदिनी पार्क को रंग बिरंगे फूलदार पौधो से सजाने के कार्य को संपन्न कर लिया। पूरे कार्य को विभागाध्यक्ष  डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ केदार सिंह तथा विभाग के प्राध्यापक  डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत एवं डॉ राजू राम ने श्रमदान कर विश्वविद्यालय के समक्ष एक मिसाल कायम किया।

विभाग के कर्मचारी बैजनाथ यादव एवं पूर्व विद्यार्थी सर्वेश एवं तारकेश्वर ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ सुबोध कुमार सिंह ने बताया की बिनोदिनी पार्क के पूर्वी चारदीवारी के भीतर में मुख्य रूप से गेंदा, कॉसमॉस और जीनिया फूल के पौधे लगाए गए हैं। सभी पौधों में रंग-बिरंगे फूल भी खिल गए हैं। इससे पूरे पार्क की खूबसूरती बढ़ गई है।



विभाग अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि कुलपति चाहते हैं कि पूरे पूर्वी क्षेत्र से जो 35 विश्वविद्यालय दल परिसर में आएंगे वह विश्वविद्यालय के संबंध में अच्छी धारना लेकर लौटे। कुलपति के इसी सोच को साकार रूप देने के उद्देश्य से हिंदी विभाग ने यह कार्य को अंजाम दिया है।

ज्ञात हो की हिंदी विभाग के पहल पर ही कला भवन के सामने खूबसूरत पेड़ पौधे लगाए गए हैं। इसमें से कुछ फलदार भी है और कुछ में रंग-बिरंगे फूल भी खेले हुए हैं। इस प्रकार के कार्यों को संपन्न करवाने में विभागीय शिक्षकों ने किसी प्रकार की राशि कहीं से नहीं लिया है।

विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने इस पहल के लिए पूरे हिंदी विभाग को साधुवाद दिया है।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close