विशेष मनरेगा दिवस पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में प्रभात फेरी निकाली। Keredari/Hazaribagh केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो मे...
विशेष मनरेगा दिवस पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में प्रभात फेरी निकाली।
Keredari/Hazaribagh
केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में विशेष मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार एवं उप विकास आयुक्त हजारीबाग मो०इस्तियाक अहमद के आदेशनुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार के निर्देश पर रोजगार सृजन जागरूकता अभियान के तहत सभी पंचायत में पंचायत सचिव मुखिया वार्ड सदस्य रोजगार सेवक बीएफटी एवं ग्रामीणों के अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। वही पंचायत में 100 दिन कार्य किए मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मजदूरों के मांग पर जॉब कार्ड वितरण किया गया। विशेष मनरेगा दिवस पर उपस्थित जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण जनता एवं मनरेगा मज़दूर के साथ मनरेगा संबंधित क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया। बता दें कि झारखंड प्रदेश के सभी पंचायतों में विशेष मनरेगा दिवस मनाया जा रहा है जिसमे पंचायत के मुखिया एवं जन प्रतिनिधिओ द्वारा बढ़ चढ़ कर लोगो के बीच जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
अशोक बंटी राज ~ 9835533100





No comments