FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईNews

 गोरखपुर  रिपोर्ट- नेहा सिंह *अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई *पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्ता...

 गोरखपुर

 रिपोर्ट- नेहा सिंह

*अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


*पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बिहार से लाकर करते थे सप्लाई*

गोरखपुर।  थाना एम्स क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, 14 जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की है।
अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा, सौरभ शुक्ला उर्फ निति और मनजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना एम्स में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध असलहा बिहार के सिवान और गोपालगंज जनपद के तस्करों से खरीदकर गोरखपुर लाते थे और यहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। बरामद असलहे भी इन्हीं सप्लायरों से लाए गए थे।
पुलिस के अनुसार, अवैध असलहा निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर 27 जून को यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्टल, .12 बोर के दो तमंचे, कुल 14 कारतूस, एक मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जनपद में अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं