FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विनोबा भावे में राजनीति विज्ञान विभाग में व्याख्यान आयोजित

  विनोबा भावे में राजनीति विज्ञान विभाग में व्याख्यान आयोजित वर्धा सेवाग्राम के सचिव विनोद स्वरूप ने कहाः विनोबा भावे के जीवन दर्शन को करें ...

 

विनोबा भावे में राजनीति विज्ञान विभाग में व्याख्यान आयोजित


वर्धा सेवाग्राम के सचिव विनोद स्वरूप ने कहाः विनोबा भावे के जीवन दर्शन को करें आत्मसात 




Hazaribagh/Jharkhand 



हजारीबाग आचार्य विनोबा भावे का जीवन  समाज के लिए समर्पित रहा। जय जगत के मंत्र के उद्घोष से उन्होंने विश्व मानवता की भावना को सशक्त किया। उक्त बातें गांधी सेवाग्राम, वर्धा के महासचिव आचार्य विनोद स्वरूप ने शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग में संत विनोबा के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कही । विनोबा भावे की स्मृति की चर्चा करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी सेवाग्राम एवं पांवनार आश्रम के बारे में विस्तार से बताया। 

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमारे शरीर का एक स्थूल पक्ष है और एक चेतन पक्ष है। हम केवल स्थूल पक्ष की जरूरत को पूरा करने के लिए पूरी जिंदगी भागते रहते हैं। अंत में हमें सिर्फ दुख ही हाथ लगता है। अतः हमें अपने चेतना पक्ष की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। हमारी चेतना जागृत होगी तो हमारा जीवन भी सुखमय होगा।

उन्होंने बताया कि विनोबा भावे को एक तरफ जहां हिमालय में जाकर तप करने का आकर्षण था वही बंगाल के क्रांतिकारी से भी वह बहुत प्रभावित थे । परंतु गांधी के संपर्क में आने से उन्हें हिमालय की शांति और बंगाल की क्रांति का समन्वय महात्मा में दिखा।

आचार्य विनोद ने विद्यार्थियों को सेवाग्राम एवं पवनार आश्रम की परिदर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण  मोइत्रा ने कहा कि विनोबा भावे के विचारों से प्रेरणा लेते हुए  विनोबा भावे विश्वविद्यालय ज्ञान दान के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। डॉ मोइत्रा ने आचार्य विनोद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और विभाग के लिए सौभाग्य  है कि सेवाग्राम के महासचिव और गांधी-विनोबा के प्रखर अनुयाई आज विभाग में  उपस्थित होकर हम सबको अनुप्राणित कर रहे है।

कार्यक्रम  का संचालन डॉ प्रमोद कुमार ने किया। मौके पर डॉ विश्वनाथ आजाद, डॉ मार्गरेट लकड़ा, डॉ रीता कुमारी, डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ  विनोद रंजन, डॉ बलदेव राम, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ रुखसाना बानो, उदय कुमार मेहता, धर्मेंद्र कुमार,  रवि विश्वकर्मा, महेंद्र पंडित, विकास कुमार यादव, विकास कुमार रवि, श्वेता तथा तृतीय समसत्र के विद्यार्थी काफी संख्या में उपस्थित थे।


खबरें आगे पढ़ें 👇


विभावि के डॉ सादिक रज्जाक हुए सम्मानित


दिल्ली स्थित फ्रेंडशिप फोरम ने उन्हें 2025 का गोल्डन पर्सनालिटी अवार्ड से किया सम्मानित

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संकाय के अध्यक्ष सह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक को "बेस्ट इंडियन गोल्डन पर्सनेलिटीज अवार्ड 2025" से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार उन्हें एक उत्कृष्ट क्रिमिनोलॉजिस्ट के रूप में  दिया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली स्थित फ्रेंडशिप फोरम के द्वारा दिया गया है।

ज्ञात हो कि फ्रेंडशिप फोरम पिछले 25 वर्षों से ऐसे लोगों को सम्मानित करते आ रही है जिन्होंने किसी खास क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है जो अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने हैं।

डॉ सादिक रज्जाक एक ख्याति प्राप्त शिक्षक है। शोध के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां विशिष्ट है। उन्होंने अभी तक अपने निर्देशन में 15 पीएच. डी. करवाए हैं। उनके 42 आलेख देश विदेश के प्रसिद्ध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। डॉ सादिक ने चार पुस्तकों की रचना की है जिसकी पढ़ाई कई विश्वविद्यालय में होती है।  इन्होंने यूजीसी का एक मेजर और एक माइनर प्रोजेक्ट का भी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है। इंडियन एकेडमी ऑफ़ अप्लाइड साइकोलॉजी (IAAP) के आजीवन सदस्य तथा क्षेत्रीय सचिन हैं। डॉ सादिक बहु प्रतिष्ठित अमेरिकी मनोवैज्ञानिक संघ के सदस्य भी है।

डॉ सादिक रज्जाक की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार एवं साथी शिक्षक गण उन्हें साधुवाद दिया है।

ज्ञात हो की विश्वविद्यालय से संबंधित व्यस्तताओं के कारण डॉ सादिक पुरस्कार ग्रहण करने के लिए दिल्ली नहीं जा पाए। फ्रेंडशिप फोरम ने उनके स्मृति चिन्ह एवं स्मारपत्र विश्वविद्यालय भिजवा दिया।


खबर आगे पढ़ें 👇



पीजी अंग्रेज़ी विभाग  में फ्रेशर पार्टी का आयोजन ।


समस्त्र 2024-2026 को समसत्र 3 द्वारा अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सैयद रिजवान अहमद की अध्यक्षता में फ्रेशर पार्टी का आयोजन आर्ट्स ब्लॉक के राधाकृष्णन हॉल में किया गया।छात्रों के एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम के बीच में अपने संबोधन में डॉ रिजवान अहमद ने नए समसत्र के छात्रों का स्वागत करने के साथ उनका मनोबल बढ़ाया ।उन्होंने कहा के अंग्रेजी विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय का सबसे अच्छे विभागों में से एक है।  

जहाँ से नेट और जेआरएफ हर साल छात्र निकालते रहते हैं।उन्होंने यह भी कहा के विभाग में पीएचडी  शोध पर बहुत बल दिया जाता है।अध्यक्ष महोदय ने छात्रों को उत्साहित करने के लिए क्लास सेमिनार में बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को एवम् क्विज प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले छात्रों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जेआरएफ फ़िरदौस शहनाज़ ने भी छात्रों को संबोधित किया।  एवम् इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम,संकेत,अनिल,आलोक आदि ने काफ़ी योगदान किया। जेआरएफ एमडी रुस्तम,फ़हीमा,सबा एवं रिसर्च स्कॉलर शिवानी ने भी कार्यक्रम का उपस्थित थे। स्वस्ति ने मंच संचालन किया।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close