FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

एनटीपीसी के सौजन्य से बड़कागांव पुलिस ने बाटी हेलमेट।

  एनटीपीसी के सौजन्य से बड़कागांव पुलिस ने बाटी हेलमेट। Barkagaon/Hazaribagh NML/NTPC कोयला खनन परियोजनाएँ, हजारीबाग ने अपने सामाजिक विकास...

 

एनटीपीसी के सौजन्य से बड़कागांव पुलिस ने बाटी हेलमेट।


Barkagaon/Hazaribagh


NML/NTPC कोयला खनन परियोजनाएँ, हजारीबाग ने अपने सामाजिक विकास दायित्वों के तहत आज बड़कागाँव चौक एवं 14 माईल मोड पर बड़कागाँव पुलिस के सहयोग से सड़क पर बिना हेलमेट लगाए चल रहे बाइकरों को हेलमेट वितरित किया। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दोपहिया चलाने वालों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना था।

हेलमेट्स का वितरण पवन कुमार SDPO बड़कागाँव एवं अरुण कुमार सक्सेना, जनरल मैनेजर, बादाम CMP ने अपने हाथों से किया। वितरण के दौरान दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने बाइक चालकों को समझाया कि हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है। दोनों ही अधिकारियों ने दोपहिया चालकों से कहा कि दुर्भाग्यवश अगर आप दुर्घटना के शिकार होते हैं तो हेलमेट आपकी सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा। वितरण के दौरान पुलिस और कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स हजारीबाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और उन सबने भी बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चला रहे लोगों को को सुरक्षा के प्रति सचेत किया।

 आपको बता दें कि इससे पहले भी कोयला खनन परियोजनाएँ, हजारीबाग के द्वारा हज़ारीबाग़ में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये थे जहाँ पर जिला के पुलिस कप्तान  अरविंद कुमार सिंह स्वयं मौजूद थे और उन्होंने बिना हेलमेट लगाए ड्राइव कर रहे बाइकरों को ऑन द स्पॉट हेलमेट पहनाया था। कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स, हजारीबाग, लोगों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और लोगों में जिम्मेदार तथा सुरक्षित ड्राइविंग आदतों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कदम उठा रहा है।

बादाम कोयला खान परियोजना के परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना, जिसमें मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक मोहित कोतवाल बादाम परियोजना के मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक विभाग मंजूनाथ  तथा पकरी बरवाडीह बदाम के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सी एस आर के पदाधिकारी मौजूद रहे।




ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100



No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ LifeTime Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!