FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

भोगांव के एल इंटरनेशनल एकेडमी में 12वें बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन News

 भोगांव के एल इंटरनेशनल एकेडमी में 12वें बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ।विशिष्ट अथिति अंतराष्ट्रीय तैराक श्याम लाल शर्मा,मुख...




 भोगांव के एल इंटरनेशनल एकेडमी में 12वें बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ।विशिष्ट अथिति अंतराष्ट्रीय तैराक श्याम लाल शर्मा,मुख्य अतिथि कश्मीर सिंह लोधी ब्लॉक प्रमुख सुल्तानगंज, प्रबंधक ब्रजेश पाण्डेय, निदेशक  पंकज पाण्डेय ने सरस्वती माँ के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिता अंतर हाउस प्रतियोगिता के रूप में संपन्न हुई। 100 मीटर दौड़ में तेजस्वी राजपूत प्रथम, कबड्डी में रेड हाउस, क्रिकेट में ग्रीन हाउस और खो खो में  ग्रीन और येलो हाउस ने जीत हासिल की।
         विशिष्ट अतिथि श्याम लाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में बच्चों के उत्कृष्ट खेल की सराहना की। मुख्य अतिथि कश्मीर सिंह ने बच्चों के खेल की प्रशंसा की और बच्चों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।इस प्रतियोगिता में मुख्य व्यबस्थापक निशांत पाण्डेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधेश कुमार दुबे, विमलेश कुमार लोधी उपस्थिति रहे।
निर्णायक की भूमिका में ललित कुमार, देवेंद्र यादव ने निभाई और उद्घोषक की भूमिका कोर्डिनेटर हृदेश कुमार तथा स्कूल के सभी स्टॉफ मेंबर्स गीतांजलि, शिल्पा पाण्डेय, शशि राजपूत, तालिब खां, सौम्या यादव, रीगुल अफ्सा, सुमन , पियूष कुमार आदि  ने सराहनीय योगदान दिया। अंत में प्रधानाचार्य श्री सुधेश दुबे जी ने सभी अतिथियों को कीमती समय देने के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया।

 report 
    Pradeep Saini

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close