FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

महोबा किशोरियों को, लैंगिक आसमानता बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक*News

 * किशोरियों को, लैंगिक आसमानता बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक*  महोबा चरखारी ब्लॉक क्षेत्र के  छह ग्राम पंचायतों के  सोहजना, लुहारी, नौ...


 *किशोरियों को, लैंगिक आसमानता बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक* 

महोबा चरखारी ब्लॉक क्षेत्र के  छह ग्राम पंचायतों के  सोहजना, लुहारी, नौसारा, इम्लिखेदा, बम्ह्नेता, रोशनपुरा,अस्थौन, अकठौहां ,और भैसाई सहित 11गावों में लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय किशोरी आत्मबल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
  ग्राम पंचायत भवन में आयोजित प्रशिक्षण में 200 किशोरियों ने प्रतिभाग लिया जिसमें ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं का विशेष सहयोग रहा।
शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व कौशल विकसित करना था। इसमें किशोरियों को अच्छा नेता बनने के गुण सिखाए गए। 
बाल विवाह, लैंगिक असमानता, शिक्षा में रुकावट, और माहवारी स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया।
 इसके अलावा, टीम प्रबंधन और योजना निर्माण पर जोर दिया गया, जहां किशोरियों ने अपने गांवों में बदलाव लाने के लिए योजनाएं तैयार कीं। सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
शिविर में मार्गदर्शन राजेंद्र निगम, सचिव, लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया।
  प्रशिक्षकों में दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, और अपर्णा त्रिवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन में स्थानीय समुदाय का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं ने न केवल आयोजन में मदद की, बल्कि किशोरियों को प्रेरित भी किया।
इस प्रशिक्षण शिविर ने किशोरियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में प्रेरित किया। प्रशिक्षित किशोरियां अब अपने गांवों में नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए तत्पर हैं।
लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास किशोरियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

जनपद महोबा बुन्देलखण्ड भगवती प्रसाद सोनी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close