FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दिवाली की रात्री मां अष्टभुजी ट्रेडर्स में लगी आग बोलोरो वाहन सोलर पंप सेट मशीन व कई वस्तु जल कर राख

  दिवाली की रात्री मां अष्टभुजी ट्रेडर्स में लगी आग बोलोरो वाहन सोलर पंप सेट मशीन व कई वस्तु जल कर राख केरेडारी  Hazaribagh   केरेडारी थाना ...

 

दिवाली की रात्री मां अष्टभुजी ट्रेडर्स में लगी आग बोलोरो वाहन सोलर पंप सेट मशीन व कई वस्तु जल कर राख


केरेडारी  Hazaribagh 


केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडाबेर में पंचायत मुखिया दिनेश साव के फैक्ट्री मां अष्टभुजी ट्रेडर्स में दिवाली के दिन लगभाग 9 बजे रात्री में अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी होने से बेलोरो वाहन, 100 कुर्सी, जेसीबी के बड़े टायर, सरकारी सोलर पम्प सेट मशीन सहित अन्य वस्तु जल कर राख हों गया। जिससे लगभग 15 से 20 लाख की अचल संपत्ति का नुकसान हुआ है।




 जैसे ही आग लगने की खबर लोगों को मिली आसपास अफरा - तफरी मच गई। लोग चीज पुकार करने लगे और ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।



छानबीन के दौरान एएसआई अनूप कुमार, रविंद्र कुमार सहित थाना के कई जवान मौजूद थें। वहीं लोगों ने आपस में सवाल खड़ा कर रहे थे की आग कैसे लगी ना कोई  आदमी था और ना ही दीपक मोमबत्ती जलाया गया था। अब सवाल ये उठ रहा हैं की आग किसने लगाया। फिलहाल आग क्यों और कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हुआ है पुलिस जांच में जुट गई हैं।  वही मुखिया दिनेश साव ने बताया की हमारा किसी से बैर नहीं हैं। अगर किसी ने आग लगाया होगा तो इसकी जांच के लिऐ थाना में आवेदन देंगे। आगजनी के अंजाम देने वाले को प्रशासन उचित जांच कर लगी। यह आग स्पष्ट तौर पर जान बूझ कर लगाया गया है। कुछ लोग को खेत के तरफ भागते देखा गया पर रात्री में पहचान में नहीं आया। मैं प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करता हूं।




ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ LifeTime Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!