हजारीबाग में अंतिम जन कलेक्टिव के साथ संविधान यात्रा का सफल समापन। हजारीबाग झारखंड हजारीबाग, झारखंड: We, The People Abhiyan, के साथ PRADAN ...
हजारीबाग में अंतिम जन कलेक्टिव के साथ संविधान यात्रा का सफल समापन।
हजारीबाग झारखंड
हजारीबाग, झारखंड: We, The People Abhiyan, के साथ PRADAN (NSK), आंबेडकर सामाजिक ट्रस्ट, आंबेडकर फाउंडेशन, अभिव्यक्ति, एससी/एसटी जागृति मंच और आशा किरण के सहयोग से संविधान यात्रा का सफल समापन 1 फरवरी 2026 को जन विकास केंद्र, जुलु पार्क रोड, पुराने एलआईसी कार्यालय के पास, हजारीबाग में आयोजित अंतिम जन कलेक्टिव के साथ हुआ। संविधान यात्रा की शुरुआत 21 दिसंबर 2025 को हुई थी और यह यात्रा झारखंड के 14 जिलों में गई। यह यात्रा झारखंड राज्य के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई थी और इसे बिरसा मुंडा जी के जल, जंगल, जमीन, गरिमा और लोगों के अधिकार के विचारों से प्रेरणा मिली। जन कलेक्टिव एक खुली बैठक होती है, जहाँ आम लोग इकट्ठा होकर अपनी बात रखते हैं। इन्हें सिटीजन चैम्पियन कहा जाता है। ये कोई बड़े नेता नहीं हैं, बल्कि गाँव, कस्बे और बस्तियों के सामान्य लोग हैं, जिन्होंने अपने इलाकों में बड़ा बदलाव किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj




No comments