बड़कागांव डेली मार्केट के नंदनी ज्वेलर्स से लाखो रुपये का जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार बड़कागांव हजारीबाग अशोक बंटी राज बड़कागांव : स्थित ...
बड़कागांव डेली मार्केट के नंदनी ज्वेलर्स से लाखो रुपये का जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार
बड़कागांव हजारीबाग
अशोक बंटी राज
बड़कागांव : स्थित डेली मार्केट के समीप नंदनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु सोनी से लाखो रुपये का जेवरात लेकर 3 अपराधी अपाची बाइक पर फरार हो गए। फरार हो रहे अपराधियों ने डर का माहौल बनाने को लेकर 4 से 5 राउंड गोली चलाई। जिससे बड़कागांव चौक पर सनसनी फैल गया। ओर घटनास्थल पर अफरा तफरी का मच गया। गोली फायरिंग पर सुधीर सोनी की गोली लगने की सूचना मिल रही हैं। हालांकि सुधीर सोनी की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं।
गोली हाथ में लगी है। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी गई हैं। सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफेर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक कोई अपराधी पकड़े जाने की सूचना नहीं है।CCTV कैमरे में कैद हुए 3 अपराधी




No comments