मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संपन्न। दो दिवसीय 'प्रथम झारखंड ताइक्वांडो चैलेंज कप - 2026' पदमा हजारीबाग पदमा ...
मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संपन्न।
दो दिवसीय 'प्रथम झारखंड ताइक्वांडो चैलेंज कप - 2026'
पदमा हजारीबाग
पदमा हजारीबाग ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित, आयोजन अध्यक्ष प्रो. अविनाश कुमार, हजारीबाग ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव रौशन चौहान तथा आयोजन सचिव, आदित्य कुमार ओझा के निर्देशन में, सौजन्य मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन, 'प्रथम झारखंड ताइक्वांडो चैलेंज कप - 2026' हजारीबाग के उद्घाटन मैं संस्था के निदेशक रवि प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग मिलन प्रमुख, बजरंग दल, प्रशांत सिंह के साथ विशेष अतिथि के रूप में मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय क्या निर्देशक रवि प्रकाश सहित, मीडिया जिला प्रवक्ता, भाजपा, मनदीप यादव सहित जिला सह संयोजक, बजरंग दल, गोविंद यादव मौजूद रहे। दो दिनों तक चले इस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड प्रांत के 12 जिलों से आए विभिन्न वजन वर्ग के महिला एवं पुरुष 159 प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj




No comments