राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का धरना समाप्त। Keredari Hazaribagh केरेडारी: एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस के एमडीओ कंपनी बीजीआर माइनिंग ए...
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का धरना समाप्त।
Keredari Hazaribagh
केरेडारी: एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस के एमडीओ कंपनी बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा में बीते 15 दिनों चल रहा धरना पूर्ण रूप से समाप्त होने की घोषणा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल सचिव मो जहूर ने की है। इस संदर्भ में जोनल सचिव के द्वारा प्रेस ब्यान भी जारी किया जा चुका है। वहीं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के धरना समाप्ति के घोषणा के बाद भी मजदूरों का धरना बिरसा विस्थापन यूनियन के बैनर तले जारी है। धरना जारी होने की बात पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल सचिव मो जहूर ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का धरना केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाप्त किया गया है। जो लोग धरना दे रहे हैं वे हमारे यूनियन से संबंध नहीं रखते हैं। वे सभी पूर्व मंत्री के नेतृत्व वाली बिरसा विस्थापन यूनियन के बैनर तले धरना दे रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj


No comments