जनपद स्तरीय कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय की खेल कूद प्रतियोगिता बी०आर०सी० कुरारा खेल मैदान में शुभारम्भ हुयी। प्रतियोगिता का उ...
जनपद स्तरीय कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय की खेल कूद प्रतियोगिता बी०आर०सी० कुरारा खेल मैदान में शुभारम्भ हुयी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना, मुख्य विकास अधिकारी , नगर पंचायत अध्यक्ष कुरारा ने किया। सर्वप्रथम सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजव्वलन कर माल्यार्पण किया गया। तदोपरान्त बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना की मनमोहक प्रस्तुति की गयी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कुरारा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और कैप पहनाकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और जीवन एक दूसरे के पर्याय है और जीत जाने पर हम सुखद अनुभव करते है जबकि हार जाने पर अगले प्रयास के लिए तैयार होते है।
साथ ही उन्होने तेज धावक उसैन बोल्ट का उदाहरण देते हुए समय प्रबन्धन, खेल और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि जीवन में नियम, संयम, आचरण और अनुशासन को जीवन में उतारना है तो खेल को जीवन का अंग बनाइये। समस्त विकास खण्डों की टीमों ने जिलाधिकारी महोदय को ध्वज प्रणाम दिया तदोपरांत 100 नी० प्रतियोगिता को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता प्रारम्भ हुयी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पिंकी कुरारा, द्वितीय स्थान पर मानसी सुमेरपुर, तृतीय स्थान पर अनामिका गोहाण्ड से विजय हुयी। कबड्डी प्रतियोगिता में कुरारा विजेता और राठ उपविजेता रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण करके अपने उदबोदन में बच्चों को खेलों में स्वस्थ प्रतियोगिता करते हुए अपना नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया जिससे बच्चों के अभिभावकों के साथ जनपद, प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन हो सके।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कुरारा सुशील कमल, जिला समन्वयक बालिका, अनन्त सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक रावेन्द्र सिंह, व्लॉक व्यायाम शिक्षक कालका शुक्ला, खेल शिक्षक अखिलेश शुक्ला, अरुण भदौरिया, रमाकान्त पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, खेल अनुदेशक प्रखर पथिक, पुष्पेन्द्र घुरिया, अश्वनी पाल, धीरेन्द्र सिंह, रंजिता, उमेश कुमार, वीरेन्द्र परनामी, समस्त वार्डेन क०गा० आवासीय बालिका विद्यालय उपस्थित रहे।
report
Arvind Srivastava
No comments