FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

भोगांव नगर मे भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन News

भोगांव। नगर में 20 दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार की भोगांव। नगर में 20 दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार की रा...

भोगांव। नगर में 20 दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार की भोगांव। नगर में 20 दिनों से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार की रात भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। मुख्य अतिथि चेयर मैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने भगवान राम की आरती कर महोत्सव में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया। 

लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या वासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मानते हुए दीप जलाए गए। इसके बाद में गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। वहीं ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया। प्रफुल्लित माताओं ने बार-बार आरती उतारी। मुख्य अतिथि चेयर मैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम पाल के साथ भगवान राम की आरती करने के बाद महोत्सव के सहयोगियों को पुरस्कृत किया।तिवारी ने कहा कि रामायण को देखने सुनने से ज्यादा समझने की जरूरत है। रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य परायणता, त्याग, बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने उनके आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो ये जीवन धन्य हो जाएगा।

 मंत्री नृपेंद्र शर्मा ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र बाबू शुक्ला, गिरजा शंकर वर्मा,पण्डित देवेन्द्र दीक्षित,संजय सनातनी,मझले शर्मा,अमित शुक्ला, डोडा महेश मिश्रा  आदि लोग मौजूद रह

 रिपोर्ट
       प्रदीप सैनी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close