कंडाबेर गांव में महा लक्ष्मी पूजन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 251 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया कलश यात्रा में भगवा मय हुआ पूरे गांव।...
कंडाबेर गांव में महा लक्ष्मी पूजन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
251 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया कलश यात्रा में भगवा मय हुआ पूरे गांव।
तिन दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को पूजा, शुक्रवार को मेला, तथा शनिवार को नम आंखों से मां को दी जाएगी विदाई
केरेडारी /हजारीबाग
केरेडारी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कंडाबेर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शौभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद एवं प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी बेलतु मुखिया जितनी देवी शामिल हुए। मन्दिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में 251 कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे व भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में पूजा समिती के अध्यक्ष पंचायत मुखिया सह व्यवस्थापक दिनेश साव, पूजा समिति के सभी सदस्य समेत कई लोग शामिल हुए।
इस अवसर पूजा समिती के अध्यक्ष पंचायत मुखिया सह व्यवस्थापक दिनेश साव सचिव प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष नरेश साव, उपाध्यक्ष रामचन्द्र साव, उप कोषाध्यक्ष प्रकाश साव, संगठन मंत्री हरि साव, उप सचिव सुरेश राम, संयोजक रीतलाल साव, सांस्कृतिक मंत्री राजेश्वर साव, प्रोसेशन मंत्री हिरा मण्डल, उप संगठन मंत्री सुबोध कुमार साव, एवं महेश साव, मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चंद्रिका रजक, कार्यकारणी सदस्यगण भोला साव, दिपक कुमार, मुकेश कुमार, पचु साव, अंकित राज, केदार साव, कृष्णा कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, लोकेश कुमार, राजकुमार, अनिल प्रजापति, राजीव कुमार, कमल तुरी, किशोर कुमार साव, आनंद राज, महावीर साव, यशवंत कुमार, राकेश मण्डल, राकेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश साव, लालदेव प्रजापति, नकुल कुमार, टिकन साव, देवकी प्रजापति, अशीष कुमार, जागू साव, रघु साव, छोटन साव, नेमा साव, केदार राम रुपलाल साव सहित अन्य ग्रामीणों ने पूजा को सफल बनाने तात्पर्य है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments