केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गाँवों मे आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से चलाया महा जनसंपर्क अभियान। क्षेत्र के लोगों ने कहा अंबा ही एक मात्र विकल...
केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गाँवों मे आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से चलाया महा जनसंपर्क अभियान।
क्षेत्र के लोगों ने कहा अंबा ही एक मात्र विकल्प है और भरोसा है।
अंबा प्रसाद को मिला 01 नम्बर में हाथ छाप के निशान
केरेडारी / Hazaribagh
केरेडारी कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के दिन- बुधवार को बेंगबरी, कुम्हरा बेंगबरी, बालेदेवरी, काबेद, पाण्डु, तरहेसा मनातू, मसूरिया, लाजीदाग, बकचोमा, फुसरी, गोपदा, लोहरा, नौवाखाप, पचड़ा, जोरदाग, चट्टी बारियातू में आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच जाकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने जगह जगह बाजे गाजे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खास कर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला, तिलक लगाकर, माला पहना कर स्वागत किया। अंबा प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए फिर से हेमन्त सोरेन की सरकार पर भरोसा जताते हुए समर्थन देने की बात कही। मैं कभी भी नेता नहीं बना बल्कि आप सभी की बेटी बहन बनकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को पूरी निष्ठा ईमानदारी पूर्वक से कार्यों में लगी रही। वही आशीर्वाद यात्रा में लोगों ने कहा बेटी बरकरार रहेंगी, इसमें सोचने और समझने की कोई बात नही हैं।
वही अंबा ने 01 नम्बर हाथ छाप के निशान पर वोट करने की अपील की।
इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पंचायत प्रभारी सुबोध साव, पवन साव, धीरेंद्र साव, सुरेश राम, मुखिया दिनेश साव, जितनी देवी मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, लोकेश्वर साव , वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, राजेश साव, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, परमेश्वर साव, मोहन साव पंचायत अध्यक्ष संतोष शर्मा, मोहम्मद अफजल, जागेश्वर साव, सफर राजा, गीता देवी विधायक मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments