सड़क किनारे पेड़ में मोटरसाइकिल सवार की टक्कर होने से एक युवा की हुई मौत। News 24 First Express केरेडारी/हजारीबाग/झारखंड केरेडारी थाना क...
सड़क किनारे पेड़ में मोटरसाइकिल सवार की टक्कर होने से एक युवा की हुई मौत।
News 24 First Express
केरेडारी/हजारीबाग/झारखंड
केरेडारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव हजारीबाग मुख्य पथ सीकरी साईट कार्यालय के समीप तीन पेडवा आम गर्री कलां के पास दिन शुक्रवार रात्री करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल सवार चालक सड़क किनारे गिरा हुवा पेड़ में टक्करा गया, माथे में गहरी चोट लगने से दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसका नाम पिंटू सोनी उर्फ टुनटुन सोनी उम्र लगभग 25 वर्ष पिता स्वर्गीय कीर्तन सोनी पंचायत बारियातू ग्राम गर्री खूर्द निवासी हैं। सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर जायज लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व में भारी बारिश एवं हवा चलने से आम का पेड़ टूट कर गिर गया था। प्रशासन एवं सड़क परिवहन विभाग की लापरवाही हैं। वही गिरा हुवा पेड़ को हटा दिया होता तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती। मौत का जिम्मेवार प्रशासन एवं सड़क परिवहन विभाग हैं। सड़क पर पेड़ गिर जाता है। और उसे किनारे कर छोड़ देते हैं। इसमें पुलिस प्रशासन का भी लापरवाही है। हमलोग मांग करते हैं की मृतक की पत्नी को रोजगार एवं मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जाय।समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव को रखकर सड़क जाम कर रखे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj -9835533100
No comments