FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शंकरगढ़ पहाड़ी सहित इंडस्‍ट्रीयल एरिया में किया पौधारोपण.......News 24 First Express

  रिपोर्टर :- इकबाल पटेल एंकर :- जल गंगा संवर्धन अभियान की हुई शुरूआत....... कलेक्टर का अव्हान अभियान में नागरिक लें बढ़-चढ़कर हिस्सा..... ग...

 


रिपोर्टर :- इकबाल पटेल

एंकर :- जल गंगा संवर्धन अभियान की हुई शुरूआत.......

कलेक्टर का अव्हान अभियान में नागरिक लें बढ़-चढ़कर हिस्सा.....

ग्रम चंदाना में  ग्राम सभा कर ग्रामीणों को किया प्रेरित......

कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शंकरगढ़ पहाड़ी सहित इंडस्‍ट्रीयल एरिया में किया पौधारोपण.......



पूरी दुनिया पांच जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती  है तथा पेड़ पौधों की महती आवश्यकता को दर्शाकर दुनिया के तमाम लोगों को यह बताया जाता रहा है कि बगैर पेड़, पौधों के जीवन नर्क है खत्म है। 

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना दुनिया में ज़ीने के लिए जरूरी ही है।

इसी तारतम्य में प्रदेश सहित देवास जिले में विश्व पर्यावरण दिवस से "जल गंगा संवर्धन" अभियान शुरू किया गया। 



"जल गंगा संवर्धन अभियान" विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2024) से शुरू हो कर गंगा दशमी (16 जून 2024) तक चलेगा। 

अभियान के पहले दिन कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शंकरगढ़ पहाड़ी तथा औद्योगिक क्षेत्र में  पौधारोपण किया। 

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं (तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि) के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए सम्पूर्ण जिले में अभियान चलेगा।

 ‘’जल गंगा संवर्धन" अभियान में जिले के नागरिकगण आगे बढ़कर सहभागिता करें।

 जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति ने कहा कि जिले में 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में तालाब, बावड़ी, कुंआ का गहरीकरण कार्य जन भागी‍दारी से किया जायेगा। नालों के पास से अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण का कार्य किया जायेगा। जिले के सभी नागरिक अभियान में शामिल हो।

इस दौरान डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने मिशन लाईफ अभियान के संबंध में जानकारी दी। पर्यवारण को बचाने के लिए सभी प्रयास करते है। उसमें व्‍यक्तिगत प्रयास पर्यावरण बचाने में सबसे महत्‍वपूर्ण है। पर्यावरण प्रेमी अभियान में हिस्‍सा लें। देवास जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के पहले 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्‍य रखा गया है।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम चंदाना में ग्राम सभा कर ग्रामीणों को अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि नालें में जल प्रवाह बना रहे, इसलिए नाले के आसपास से अतिक्रमण हटाये। नाले का गहरीकरण और चौडीकरण करें। नाले के दोनो ओर 50-50 मीटर तक पौधारोपण करें।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पानी रोकने के प्रयासों के साथ ही तालाब गहरीकरण भी किया जा रहा है।

जिले में बागली विधानसभा के पाण्डु तालाब तथा हाथिगुराडिया के तालाब गहरीकरण के दौरान विधायक मुरली भंवरा भी मौजूद रहे।

खातेगांव नगर परिषद द्वारा इस दौरान सफाई एवं पौधारोपण आयोजित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी 5 जून से पौधारोपण की शुरुआत की गई जो कि 15 अगस्त तक सतत जारी रहेगा 

जिला विधिक सहायता अधिकारी राॅबिन दयाल ने सामाजिक संस्था के साथ गौशाला परिसर में पौधरोपण किया।

हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टरों पर भी जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर पौधारोपण किया गया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!