विभावि का भूगर्भ विज्ञान विभाग करेगा आयोजन। वैकल्पिक ऊर्जा हेतु झारखंड की खनिज संपदा का अन्वेषण पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी झारखंड सरकार का उ...
विभावि का भूगर्भ विज्ञान विभाग करेगा आयोजन।
वैकल्पिक ऊर्जा हेतु झारखंड की खनिज संपदा का अन्वेषण पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी
झारखंड सरकार का उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने किया है प्रायोजित
हजारीबाग झारखंड
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के तत्वाधान में "वैकल्पिक ऊर्जा हेतु झारखंड की खनिज संपदा का अन्वेषण" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 12-13 जुलाई को किया जाएगा। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष तथा विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित है। आयोजन विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। डॉ सिन्हा ने बताया कि यह संगोष्ठी पूरी तरह से झारखंड में उपलब्ध नए दौर के खनिज पदार्थ एवं इसके अन्वेषण की संभावनाओं पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि जीवाश्म ईंधन की सीमाओं तथा ग्लोबल वार्मिंग के परिणाम स्वरूप अब विश्व स्तर पर वैकल्पिक ऊर्जा का खोज जोर-शोर से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया की आने वाला दौड़ मुख्य रूप से लिथियम पदार्थ तथा 17 रेयर अर्थ मटेरियल का होने वाला है। झारखंड की भौगोलिक-रासायनिक पर्यावरण पर किए गए अध्ययन प्रतिवेदनों से जानकारी मिली है कि झारखंड में लिथियम तथा कई महत्वपूर्ण रेयर अर्थ मटेरियल अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। अब सवाल है की इन पदार्थों का खनन आर्थिक रूप से लाभप्रद कैसे बनाया जाए। उन्होंने बताया कि झारखंड के इसी विषय को लेकर काम कर रहे विभिन्न क्षेत्र के 11 विशेषज्ञों को इस दो दिवसीय सेमिनार में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ एच एन सिन्हा, जो इस दो दिवसीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव भी है, ने बताया कि आईआईटी आईएसएम, तथा सिएसआइआर-सिंपफर धनबाद, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून, बीरबल सैनी इंस्टीट्यूट लखनऊ, पांडिचेरी विश्वविद्यालय पुडुचेरी, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया जी, पटना विश्वविद्यालय पटना के विशेषगों के अलावे झारखंड सरकार के माइंस एवं जियोलॉजी विभाग के निदेशक, अतिरिक्त निर्देशक तथा सहायक निदेशक को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन सचिव ने बताया कि दो दिवसीय संगोष्ठी को चार तकनीकी सत्र मे आयोजित किए जाएंगे। कुल 100 विद्यार्थी प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम समसत्र में नामांकन हेतु महाविद्यालय सह मेधा सूची का प्रकाशन प्रारंभ
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 के प्रथम समसत्र में नामांकन के लिए मेधा सूची का प्रकाशन का कार्य 10 जुलाई से प्रारंभ कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के वेबसाइट में जारी किए जा रहे मेधा सूची की जानकारी देते हुए चांसलर पोर्टल तथा नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया की मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को अब अपने संबंधित महाविद्यालय में 10 से 18 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के बाद ऐसे आवेदक 11 से 19 जुलाई के बीच चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन नामांकन ले सकेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
अशोक बंटी राज 98355 33100
No comments