FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दिबियापुर बैटरी फटने से 9 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

 *दिबियापुर,औरैया।* औरैया रोड पर स्थित एक  घर में रखी इन्वर्टर की बैटरी फटने से नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसे लेकर जिल...

 *दिबियापुर,औरैया।* औरैया रोड पर स्थित एक  घर में रखी इन्वर्टर की बैटरी फटने से नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में आईसीयू में एडमिट कर उपचार किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मंगलवार की देर शाम शास्त्री नगर में सोलर पैनल एवं बैटरी का व्यवसाय करने वाले दिनेश दुबे उर्फ गुड्डू का पुत्र हर्ष उर्फ देवू दुबे (9) घर में खेल रहा था। कमरे में इन्वर्टर रखा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। हर्ष चपेट में आ गया और उसके एक हाथ आधा कट गया और आंख से लेकर पूरा शरीर झुलस गया था। घटना देख घर के सदस्यों में हड़कंप मच गया। बच्चे के दोनों हाथ, पेट एवं शरीर के अन्य अंग गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजन एंबुलेंस की मदद से बच्चे को चिचौली स्थित अस्पताल ले गए। वहां से गंभीरावस्था में बच्चे को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। सैफई में उसे आइसीयू में एडमिट किया गया और वेंटिलेटर लगाया गया। गुरुवार की दोपहर हर्ष ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। देवू इकलौता बेटा था और एक छोटी बेटी भी है।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!