सतत निर्माण समाधानों को बढ़ावा देने के लिए PVUNL द्वारा प्रथम बॉटम ऐश यूजर मीट का आयोजन रांची/अशोक बंटी राज रांची, 30 अक्टूबर, 2026: पतरातू...
सतत निर्माण समाधानों को बढ़ावा देने के लिए PVUNL द्वारा प्रथम बॉटम ऐश यूजर मीट का आयोजन
रांची/अशोक बंटी राज
रांची, 30 अक्टूबर, 2026: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा बॉटम ऐश के उपयोगकर्ताओं के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का सफल आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), रांची में किया गया। इस पहल का उद्देश्य उद्योगों, उद्यमियों एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) को निर्माण कार्यों में प्राकृतिक बालू (नेचुरल सैंड) के एक टिकाऊ विकल्प के रूप में बॉटम ऐश के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा इसके व्यावसायिक उपयोग को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अशोक कुमार सहगल ने किया। इस अवसर पर आर.के. निरंजन, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश मैनेजमेंट) सहित PVUNL के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं AUD, FES और PE विभागों के सहायक महाप्रबंधक उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने निर्माण कार्यों में प्राकृतिक बालू के विकल्प के रूप में बॉटम ऐश के उपयोग की तकनीकी संभावनाओं एवं पर्यावरणीय लाभों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अपने संबोधन में PVUNL के CEO अशोक कुमार सहगल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पारंपरिक निर्माण सामग्रियों पर निर्भरता कम करने के लिए प्राकृतिक बालू के एक टिकाऊ विकल्प के रूप में बॉटम ऐश के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरणीय स्थिरता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उद्योगों एवं उद्यमियों के लिए नए अवसर भी सृजित करेगी। साथ ही, स्थानीय व्यवसायों को मजबूती प्रदान करने और आसपास के समुदायों के समावेशी आर्थिक विकास में भी योगदान देगी। उन्होंने सतत अवसंरचना विकास से जुड़े उद्यमों के लिए व्यवसाय करने में सुगमता (Ease of Doing Business) सुनिश्चित करने हेतु PVUNL की प्रतिबद्धता भी दोहराई।





No comments