मैनपुरी संवाददाता :-प्रदीप सैनी किशनी में भागवत कथा के बाद विवाद, लाठी-डंडे चले *जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में ग्राम कैथ पुर ...
मैनपुरी
संवाददाता :-प्रदीप सैनी
किशनी में भागवत कथा के बाद विवाद, लाठी-डंडे चले
*जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में ग्राम कैथ पुर में चल श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद हवन कुंड विसर्जन के दौरान दो पक्षोंहिंसक झड़प हो गई। लोअर गंगा नहर पर एक ही परिवार के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। किशनी पुलिस ने 13 लोगों के नामजद और 14-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला 1 जुलाई की रात करीब 9 बजे का है। कैथपुर निवासी राजीव कुमार अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ भागवत कथा के कुंड का विसर्जन करने लोअर गंगा नहर पर गए थे।
आरोप है कि जब महिलाएं और लड़कियां स्नान कर रही थीं, तो गांव के एक व्यक्ति ने अभद्र हरकतें कीं। लोगों द्वारा रोके जाने पर वह लौट गया। लेकिन बाद में वह अपने परिवार के 14-15 अन्य लोगों के साथ पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
किशनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 14-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।
No comments