FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पूर्व मंत्री विस्थापितों से जन संवाद महाभियान का किया आगाज।

पूर्व मंत्री विस्थापितों से जन संवाद महाभियान का किया आगाज। कोल कंपनियों के  विरुद्ध खोला मोर्चा समर्थन में उतरे कांग्रेसी। केरेडारी /बड़क...

पूर्व मंत्री विस्थापितों से जन संवाद महाभियान का किया आगाज।


कोल कंपनियों के  विरुद्ध खोला मोर्चा समर्थन में उतरे कांग्रेसी।


केरेडारी /बड़कागांव
अशोक बंटी राज

केरेडारी : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कांग्रेस प्रदेश कमिटी को लेकर बड़कागांव विधानसभा में संचालित कोल कंपनियों के विरोध मोर्चा खोल दिया है! इस क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव और केरेडारी में चल रहे कोल परियोजना में अब तक 2013 कानून नहीं लागू होने पर पूर्व मंत्री योगेंद साव, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के. राजू  (प्रभारी - झारखंड कांग्रेस, वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता)  विशिष्ट अतिथि: राधा कृष्ण किशोर जी (वित्त मंत्री, झारखंड सरकार) क्षेत्र में विस्थापन के गंभीर मुद्दे  एवं क्षेत्र की अन्य जन-समस्याएं को लेकर 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के  कोलियरी क्षेत्रों में भ्रमण किया।  रैयतों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।   कार्यक्रम के माध्यम से एवं विस्थापन की मुद्दों को लेकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात एवं विचार-विमर्श कर जाना के, राजू ने कहा इस गंभीर समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु सरकार और प्रशासन से सीधा संवाद करेंगे। भ्रमण के दौरान पतरातु , गोंदलपुरा, बड़कागांव,  छोटका चेपा मैदान, डाड़ीकला ,कंडाबेर, बसरिया बाजार, बेंगबरी, चट्टी बारियातू कोल माइंस प्रोजेक्ट से प्रभावितों से संवाद,पचड़ा मंडप के समीप दुमुहान , कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने जनता से रूबरू होकर कंपनियों के जमकर बरसे और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा किए मांगो पर सहमति जताया जिसमें नियमानुसार भूमि अधिग्रहण एवं स-समय उचित मुआवजा, 2013 का नियम लागू करना, सम्मानजनक व सुव्यवस्थित पुनर्वास, स्थानीय युवाओं के लिए नियोजन एवम श्रम शोषण से मुक्ति, लगातार बढ़ता जल वायु प्रदूषण , जर्जर सड़कें एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं, बिजली और पेयजल (पानी) का भारी संकट, कंपनियों द्वारा सीएसआर फंड का महा-घोटाला और दुरुपयोग, पर अविलंब विराम लगाने की आवाज बुलंद किया।

मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव दिलदार अंसारी, चन्दन गुप्ता, मुखिया दिनेश साव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


गोंदलपुरा में कांग्रेस का जनसंवाद, विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का भरोसा

बड़कागांव। कांग्रेस के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के नेतृत्व में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शनिवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के गोंदलपुरा एवं पकरी बरवाडीह कोल परियोजना प्रभावित ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कोल परियोजनाओं का विरोध करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी कांग्रेस नेताओं को सौंपा।गोंदलपुरा गांव में रिमझिम बारिश के बीच शिव मंदिर से धरना स्थल तक पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वे 12 अप्रैल 2023 से लगातार धरना पर बैठे हैं और एनटीपीसी, अडानी, जेएसडब्ल्यू सहित अन्य कोल परियोजनाओं का आवंटन रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि खेती, जल, जंगल और जमीन उनकी आजीविका का आधार है तथा किसी भी कीमत पर उपजाऊ कृषि भूमि पर खनन परियोजनाएं स्थापित नहीं होने दी जाएंगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अब तक विधिवत ग्रामसभा और आमसभा नहीं कराई गई है तथा आंदोलनकारियों पर कई मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र की तरह पूर्वी क्षेत्र को भी विस्थापन की त्रासदी नहीं झेलने देंगे।

ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ कृषि भूमि वाला इलाका है और यहां की समस्याओं को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी विस्थापितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों की जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर किसानों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ग्रामसभा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज राज्य सरकार से लेकर संसद तक मजबूती से उठाई जाएगी और विस्थापितों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने कोल परियोजनाओं का आवंटन रद्द करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन कांग्रेस प्रभारी को सौंपा। बादम मुख्य चौक पर कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने अतिथियों का फूल-माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं तथा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!