न्याय मिलने तक हर लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे- मुन्ना सिंह। पौंता गांव में घटित घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानस...
न्याय मिलने तक हर लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे- मुन्ना सिंह।
पौंता गांव में घटित घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह
देर रात गांव पहुंचकर बांटा दुःख, सनिया प्रवीण और आदिल हसन, खुशी प्रवीण के परिजनों से मिले
हजारीबाग झारखंड
अशोक बंटी राज
विगत दिनों पूर्व पौता गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया। मंगलवार देर रात सदर प्रखंड अंतर्गत पौंता पंचायत के पौता गांव पहुंचकर उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात किया, जिन्होंने कुछ दिन पूर्व हुई हृदय विदारक घटना में अपने घर के तीन चिराग दो बेटियों और एक युवक को हमेशा के लिए खो दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है। मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और कहा कि किसी परिवार के जवान बच्चों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना केवल एक घर का दुःख नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदना साथ है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज हर मंच पर मजबूती से उठाई जाती रहेगी। वहीं बुधवार को मुन्ना सिंह हजारीबाग के फ़िरदौस कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने मो. कमाल के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री स्वर्गीय सनिया प्रवीण के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पौता जंगल में मिली यह दुखद घटना पूरे समाज को अंदर तक झकझोर देने वाली है।




No comments