FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

PVUNL द्वारा संयंत्र परिसर में निर्मित श्रमिक विश्रामालय का उद्घाटन।

PVUNL द्वारा संयंत्र परिसर में निर्मित श्रमिक विश्रामालय का उद्घाटन। पतरातु रामगढ़  अशोक बंटी राज  अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ए. के...

PVUNL द्वारा संयंत्र परिसर में निर्मित श्रमिक विश्रामालय का उद्घाटन।


पतरातु रामगढ़ 

अशोक बंटी राज 


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, PVUNL द्वारा संयंत्र परिसर में निर्मित श्रमिक विश्रामालय का उद्घाटन किया गया। इस सुविधा के अंतर्गत पुरुष एवं महिला श्रमिकों हेतु पृथक विश्राम कक्ष, शौचालय सुविधाओं सहित उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्री सहगल ने सभी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी श्रमिकों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु और अधिक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

ए. के. सहगल द्वारा “श्रम पथ” पर नव निर्मित पेयजल सुविधा का भी उद्घाटन किया गया, जिससे श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस कार्यक्रम में मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); जे. सी. पात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन); बी. डी. दास, महाप्रबंधक (परियोजना) एवं जियाउर रहमान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित थे। यह पहल PVUNL की श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं