FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी के पांडेपुरा में वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ नौ दिवसीय कलश यात्रा के साथ प्रारंभ।

केरेडारी के पांडेपुरा में वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ नौ दिवसीय कलश यात्रा के साथ प्रारंभ। रुद्र महा य...

केरेडारी के पांडेपुरा में वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ नौ दिवसीय कलश यात्रा के साथ प्रारंभ।


रुद्र महा यज्ञ कार्यक्रम 06 मई से 14 मई 2026 तक आयोजित।


कलश शोभा यात्रा में पूर्व विधायक निर्मला देवी व जिला परिषद् प्रतिनिधि निरंजन साव शामिल हुए।


केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज

केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पांडेपुरा गांव में बुधवार को वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में पूर्व विधायक निर्मला देवी व जिला परिषद प्रतिनिधि निरंजन साव शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक निर्मला देवी ने कहा कि यज्ञ के होने से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल पैदा होता है। महायज्ञ आपस में बैर भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। और क्षेत्र में यज्ञ होने से वातावरण शुद्ध होता लोगों में भक्ति की भावना जागृत होती है। वही कलश शोभा यात्रा में 551 महिलाएं युवतियों ने यज्ञ मंडप परिसर से भगवा वस्त्र परिधान कर कलश उठाई।

इस दौरान लगभग सात किलोमीटर चलकर कलश शोभा यात्रा हजारों की संख्या में बाजे गाजे के साथ श्री राम,जय हनुमान के जयघोष करते हुए पांडेपुरा बारियातु गांव भ्रमण करते हुए पकरीया तरी नदी तट पर पंहुचे। इस दौरान श्रद्धालुयों ने धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना जगे, विश्व का कल्याण हो, जय श्रीराम आदि नारे लगा रहे थे।  जहां नदी तट पर यज्ञाचार्य आचार्य वैद पंडित अमित कुमार उपाध्याय (बनारस उत्तर प्रदेश) ने विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में बारी बारी से जल भरवाए।  इस अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित जितेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद थें।


तत्पश्चात कतार बद्ध हो कर जय श्री राम, हर हर महादेव और बोल बम के नारे लगाते हुए मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर में परिक्रमा कर कंडाबेर गुरगुटिया होते पुनः पांडेपुरा यज्ञ मंडप पहुंचे। जहां पर कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय हो गया। रुद्र महा यज्ञ कार्यक्रम 06 मई से 14 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसमें कथावाचिका पूज्या देवी प्रेमा सखी श्री अयोध्याधाम (उ०प्र०) प्रवचन करेंगे। वही मुख्य पुजारी के रूप में मनोज यादव एवं धर्मपत्नी कुमारी पुष्पा के अलावे अन्य पूजारी शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष चोहन यादव, सचिव कृष्णा कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष युगेश्वर राम, वही निवेदक में यज्ञ समिति पाण्डेपुरा गांव के समस्त ग्रामीण परिवार, एवं महायज्ञ समिति के सभी सदस्य सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थें। महायज्ञ समिति अध्यक्ष चोहन यादव ने लोगो से अपील किया है कि महायज्ञ में धर्मानुरागी सज्जनों, आप सभी स्नेही जनों से निवेदन है कि इस मांगलिक कार्यक्रम में पहुंच कर पुण्य के भागी बने। 

मौके पर मुखिया नीतू कुमारी, समाजसेवी बालेश्वर साव, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, मुखिया प्रतिनिधि विकाश साव, नरेश यादव, सुबोध सिंह, जागेश्वर राम, भीम सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र राम, जीवलाल महतो, दिनेश सिंह, सहित यज्ञ कमिटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य, उपस्थित थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!