PB-CMP द्वारा कंडाबेर गांव में गहरे डिप बोरिंग पंपों का उद्घाटन। NTPC द्वारा देवी मंडप के समीप 34 लाख के लगत से बनेगा सामुदायिक भवन, अपर मह...
PB-CMP द्वारा कंडाबेर गांव में गहरे डिप बोरिंग पंपों का उद्घाटन।
NTPC द्वारा देवी मंडप के समीप 34 लाख के लगत से बनेगा सामुदायिक भवन, अपर महाप्रबंधक व मुखिया ने किया शिलान्यास।
बड़कागांव हजारीबाग
अशोक बंटी राज
बड़कागांव/ NML /NTPC पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CD -CSR) के तहत अपने प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विशेष पहल की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में NTPC पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश का अहम भूमिका रहा हैं। एचओपी श्री दाश ने समय समय पर एनटीपीसी के अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं कि प्रभावित गांवों में कोई तरह की दिक्कत न हो जनहित का कार्य लगातार होता रहें। इसी कड़ी में एनटीपीसी के सौजन्य से कंडाबेर में दो डीप बोरिंग कराकर स्थानीय निवासियों के लिए पानी की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित की हैं। जिसका उद्घाटन पीबी नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना के मुख्य एजेंट खान अभियंता अपर महाप्रबंधक सदानंद चेरी ने विधिवत पूजा अर्चना कर के नारियल फोड़कर किया।

इस दौरान पंचायत मुखिया दिनेश साव, एनटीपीसी के वशिष्ठ पदाधिकारी कमला राम रजक सिविल इंजीनियर आदित्य मेहता, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। बता दें इस वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी सीडी-सीएसआर के तहत कंडाबेर गांव में 52 लाख योजना की पारित की गई हैं। जिसमें दो दीप बोरिंग, एक सामुदायिक भवन, दो अस्मशान घाट, चार स्ट्रीट लाइट लगाया गया हैं। वही मंगलवार को कंडाबेर देवी मंडप के समीप सामुदायिक भवन विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया गया।मौके पर उपस्थित मुखिया दिनेश साव एवं गांव के ग्रामीणों ने एनटीपीसी को आभार व्यक्त कर पीबीसीएमपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं स्थानीय समाज और कंपनी के बीच सहयोग और विश्वास को मजबूत करती हैं। आगे इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
अब इन दोनों जलस्रोतों के माध्यम से न केवल पीने का पानी उपलब्ध होगा, और सामुदायिक भवन निर्माण, अस्मशान घाट, स्ट्रीट लाइट लग जाने से गांव की विकास स्वास्थ्य और स्वच्छता की दृष्टि से भी लाभकारी साबित होगा। ऐसे कार्यों से ग्रामीणों में खुशी की झलक देखी गई। इस दौरान इन सभी विकाश कार्यों पीबीसीएमपी प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कंपनी सीएसआर के अंतर्गत क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। और आगे भी इसी तरह के गांवों में विकास कार्य होते रहेंगे। इसके पूर्व में भी कंडाबेर गांव में कई जनहित का कार्य किए गए हैं। इस दौरान पदुम साव, बदरुद्दीन मियां, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments