NTPC नॉर्थ करणपुरा द्वारा प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर सेवा प्रारंभ टंडवा चतरा अशोक बंटी राज बढ़ते तापमान एवं क्षेत्र में...
NTPC नॉर्थ करणपुरा द्वारा प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर सेवा प्रारंभ
टंडवा चतरा
अशोक बंटी राज
बढ़ते तापमान एवं क्षेत्र में व्याप्त जल संकट को देखते हुए, नॉर्थ करणपुरा परियोजना द्वारा परियोजना-प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर सेवा प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत कुल छ: प्रभावित गांवों में जल टैंकरों की व्यवस्था की गई है, ताकि स्थानीय निवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। टंडवा के लिए कुल 03 टैंकर तथा गरिलोंग, कामता, रहम एवं नैपराम-डुंडुवा के लिए 02-02 टैंकर निर्धारित किए गए हैं। इस पहल का शुभारंभ अभिषेक आनंद (डीजीएम, एचआर), बलराम पात्रा (वरिष्ठ प्रबंधक, आर एंड आर), राहुल कुमार एवं असीम अहमद (कार्यपालक, सीएसआर/आर एंड आर) द्वारा टंडवा मुखिया सुनीता देवी सांसद प्रतिनिधि एनटीपीसी सुनील चौरसिया की उपस्थिति में किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जल टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। यह पहल क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान करने एवं जल संकट को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


No comments