FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

ठंड में अलाव–कंबल बांटकर वाहवाही लूटने वाले नेता-अधिकारी अब भीषण गर्मी में क्यों गायबNews

 प्रयागराज  रिपोर्ट*विजय कुमार मिश्रा* 🔴*“ठंड में अलाव–कंबल बांटकर वाहवाही लूटने वाले नेता-अधिकारी अब भीषण गर्मी में क्यों गायब? प्रयागराज ...

 प्रयागराज

 रिपोर्ट*विजय कुमार मिश्रा*

🔴*“ठंड में अलाव–कंबल बांटकर वाहवाही लूटने वाले नेता-अधिकारी अब भीषण गर्मी में क्यों गायब? प्रयागराज में तपती धूप से तड़पती गरीब जनता ने उठाई मांग—प्याऊ, ठंडा पानी, कूलर-पंखे से ही साबित होगी असली जनसेवा”*

*तपन भरी गर्मी में कहां गायब हो गए गरीबों के हिमायती बनने वाले नेता,जनप्रतिनिधि अधिकारी?*
जो नेक दिल अधिकारी, नेता और जनप्रतिनिधि ठंड में कंबल और अलाव की व्यवस्था कर रहे थे, भोजन बंटवा रहे थे उन्हें अब इस तपन भरी गर्मी में फ्रिज, कूलर, एसी और पंखे बंटवाकर जनता के हिमायती बनने का सपना पूरा करना होगा। जनता के हिमायती नेता, अधिकारी जनप्रतिनिधि अगर इस भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था कर दें, तो महादेव उनके कलेजे को हमेशा ठंडक देंगे और उन्हें लंबी उम्र, बल और शौर्य प्रदान करेंगे।
दिनों-दिन आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के चलते आम जनता, गरीब, कमजोर और मजलूम वर्ग बुरी तरह परेशान नजर आ रहा है। ठंड के दिनों में कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था और भोजन वितरण कर बड़े-बड़े फोटो खिंचवाकर जनता के हिमायती बनने का दावा करने वाले नेता, अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब नजर नहीं आ रहे हैं।
ठंड का मौसम बीत चुका है, लेकिन अब गर्मी का प्रकोप उससे भी ज्यादा भयावह रूप में सामने है। गरीबों के पास रहने के लिए पक्की व्यवस्था नहीं—छप्पर और झोपड़ियों में जीवन गुजर रहा है, कई लोग पेड़ों के नीचे दिन काटने को मजबूर हैं।
ऐसे में जनता के हिमायती बनने वाले नेताओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे गर्मी के इस संकट काल में भी आगे बढ़कर मदद करें। तभी उनका असली उद्देश्य पूरा होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग ठंड में कंबल और अलाव बांट रहे थे, उन्हें अब गर्मी में कूलर, पंखे, पीने के ठंडे पानी और प्याऊ की व्यवस्था करनी चाहिए। तभी जनता को राहत मिल सकेगी।
भीषण गर्मी से परेशान आम जनता की मांग है कि जगह-जगह प्याऊ लगवाए जाएं और जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस तपती गर्मी में उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं