बड़कागांव जेवर की दूकान पर लूट कांड की घटना का हुआ खुलासा। सात गए जेल। बड़कागांव हजारीबाग Ashok Banty Raj हजारीबाग जिला के बड़कागांव से हज...
बड़कागांव जेवर की दूकान पर लूट कांड की घटना का हुआ खुलासा। सात गए जेल।
हजारीबाग जिला के बड़कागांव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग पर टी0पी0-05 के आस-पास कुछ लोग हथियार के साथ किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। वही पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को दिनांक-08.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त उक्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् छापामारी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुये बड़कागांव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग पर टी०पी०-05 के पास पहुँची, तो देखा गया कि तीन व्यक्ति रोड के किनारे झाडी के पिछे छुप कर खडे है और आपस में बात चित कर रहे है, जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुआ। तब छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल के सहयोग से उस जगह को घेराबन्दी करते हुए आगे बढ़ने लगे, जैसे ही छापामारी दल उन तीनों के करीब पहुँचने लगी तो पुलिस बल को देख कर तीन व्यक्ति भागने लगे। उक्त तीनो व्यक्तियों को छापमारी दल में शामिल पदाधिकारी एंव बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।तप्तश्चात् उनसे बारी-बारी से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. विनोद कुमार भुईयाँ, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व० सरयू भुईयाँ, ग्राम-दीभा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा, 02. प्रिंस यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-अमेरिका यादव, ग्राम पांचवा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा एवं 03. तेजु कुमार भोक्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता जगलाल गंझु, ग्राम-राजगुरुवा, थाना-सदर, जिला-चतरा बताये। उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग आज यहाँ पर हथियार का भय दिखाकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगो को लुटने तथा गंभीर क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से यहाँ छिप कर तीनो मिल कर आपस में लुट-पाट की योजना बना रहे थे। उपरोक्त संदर्भ में बड़कागांव थाना काण्ड संख्या 54/26, 09.04.2026, धारा-309 (05)/61 (2) भा०न्या०सं०, 25(6)/25 (7)/25 (1-ए)/25 (1-बी) ए/26/31/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। इसके तहत में सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें उक्त पकडाये तीनों संदिग्धों के द्वारा बताया गया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में पूर्व में इनके द्वारा नंदनी ज्वैलर्स की रैकी कर दिनांक 07.02.2026 को नंदनी ज्वेलर्स के मालिक से गहने भरे झोला को छीनने का प्रयास किया गया तथा लोगों के विरोध होने के कारण दुकानदार पर गोली चलाते हुए गहने भरा झोला छीन लिया गया एवं फायरिंग करते हुए ये लोग मोटरसाइकिल से चतरा की ओर भाग गये थे। बड़कागांव थाना क्षेत्र में लुट की घटना की रैकी बड़कागांव के रहनेवाले संदीप कुमार सोनी ने की थी, संदीप कुमार सोनी ने ही उपरोक्त तीनों को लूट की घटना को अंजाम देने के लिए दिनांक 05.02.26 को प्लान बनाया तथा दि0-07.02.2026 को सुबह में 01. विनोद कुमार भुईयाँ, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व० सरयू भुईयाँ, ग्राम-दीभा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा, 02. प्रिंस यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-अमेरिका यादव, ग्राम-पांचवा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा, 03. राहुल कुमार सिंह उर्फ पद्धी, उम्र करीब 22 वर्ष, ग्राम-केसरी चौक, थाना-सदर, जिला-चतरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उपरोक्त पकड़ाये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बड़कागांव नन्दिनी ज्वेलर्स लुट काण्ड में इस्तेमाल किये गयी अपाची मोटरसाईकिल जो सिकंदर कुमार गंझु पिता विशु मंजु, साकिन सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा का है जिसे हम लोगो को घटना करने के लिए उपलब्ध कराया था। छापामारी दल द्वारा राजाबागी पतरा पुल के पास से आपाची मोटर साईकिल के मालिक सिकन्दर कुमार गंझु पिता विशु गंजु, साकिन सिकनी, थाना लावालौंग, जिला-चतरा को भी दि0- 09.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारीः-
1. विनोद कुमार भुईयाँ, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० सरयू भुईयाँ, ग्राम-दीभा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा, 2. प्रिंस यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता अमेरिका यादव, ग्राम पांचवा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा, 3. तेजु कुमार भोक्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता जगलाल गंझू, ग्राम-राजगुरुवा, थाना-सदर, जिला-चतरा 4. आपाची मोटर साईकिल के मालिक सिकंदर कुमार गंझु पिता विशु गंजु, साकिन सिकनी, थाना लावालौंग, जिला-चतरा 5. रामधनी ठठेरा उम्र 30 वर्ष पिता-गामा प्रसाद ठठेरा साकिन-जोरी बान सिंह थाना-जोरी जिला-चतरा 6. संदीप कुमार सोनी उम्र 30 वर्ष पिता राजेश सोनी, साकिन भगवान बागी, थाना बड़कागाँव, जिला हजारीबाग 7. विशाल शांताराम पिता-सांताराम, गया (बिहार)
छापामारी दल में
पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग। पु०अ०नि० दीपक कुमार, थाना प्रभारी, बड़कागांव, हजारीबाग। पु०अ०नि० राकेश खावास, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। पु०अ०नि० आशिष कुमार भगत, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। पु०अ०नि० छोटु उराँव, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। सशस्त्र बल, बड़कागांव थाना, हजारीबाग।
बरागदगीः-
1. देशी पिस्टल-01
2. जिन्दा गोली-13
3. मोबाईल-03
4. अपाची मोटरसाईकिल-01



No comments