JPSC प्रारंभिक परीक्षा: हजारीबाग में 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा। 19 अप्रैल 2026 को JPSC परीक्षा, जिले में 17317 अभ्यर्थी ...
JPSC प्रारंभिक परीक्षा: हजारीबाग में 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा।
19 अप्रैल 2026 को JPSC परीक्षा, जिले में 17317 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह ने जानकारी दी कि यह परीक्षा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिले के कुल 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 17,317 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परीक्षा राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, अतः इसका निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा संचालन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शिका का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, बैठक में परीक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
जिले के सभी 43 परीक्षा केंद्रों की सूची निम्नलिखित है:
1. सेंट स्टीफन स्कूल, हजारीबाग
2. माउंट कार्मल स्कूल, हरनगंज, हजारीबाग
3. होली क्रॉस स्कूल, हजारीबाग
4. संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग
5. जैक एंड जिल स्कूल, सिंघानी कोर्रा, हजारीबाग
6. गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, हजारीबाग
7. एस.के.ए.बी. विद्यालय, पुलिस लाइन, हजारीबाग
8. फहीमा अकैडमी, हजारीबाग
9. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल, बाबू गांव, हजारीबाग
10. संत पॉल स्कूल, हूरहूरु रोड, हजारीबाग
11. केडीसीए हाई स्कूल, मुनका बगीचा, हजारीबाग
12. पीएम श्री केबी हाई स्कूल, सुभाष नगर, हजारीबाग
13. गुलमोहर इंटर कॉलेज, हरनगंज, हजारीबाग
14. संत किरण गर्ल्स हाई स्कूल, रांची-पटना रोड, हजारीबाग
15. नमन विद्या मंदिर, मासीपीढ़ी, हजारीबाग
16. माउंट एगमाउंट स्कूल, कन्हरी हिल रोड, हजारीबाग
17. इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग
18. अमृत नगर हाई स्कूल, हजारीबाग
19. मोंटफर्ट स्कूल, कन्हरी हिल रोड, हजारीबाग
20. गौतम बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, मुकुंदगंज, हजारीबाग
21. देव कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुकुंदगंज बभनवे, हजारीबाग
22. लॉर्ड कृष्णा स्कूल, अमृत नगर, हजारीबाग
23. दिल्ली पब्लिक स्कूल, शंकरपुर बड़कागांव रोड, हजारीबाग
24. सावंत इंटर कॉलेज, खपरियावा, हजारीबाग
25. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, लेक रोड, हजारीबाग
26. अनंदा कॉलेज, हजारीबाग
27. अनंदा हाई स्कूल, हजारीबाग
28. बिहारी गर्ल्स हाई स्कूल, हजारीबाग
29. डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग
30. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, बस स्टैंड, हजारीबाग
31. हजारीबाग हाई स्कूल, झील रोड, हजारीबाग
32. हिंदू प्लस टू हाई School, हजारीबाग
33. यदुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल, पैगोडा चौक, हजारीबाग
34. केबी विमेंस कॉलेज, हजारीबाग
35. मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग
36. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग
37. संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग
38. संत कोलंबा कॉलेजिएट स्कूल, बस स्टैंड के समीप, हजारीबाग
39. संत रॉबर्ट गर्ल्स हाई स्कूल, जुलू पार्क, हजारीबाग
40. संत रॉबर्ट बॉयज मिडिल स्कूल, जुलू पार्क, हजारीबाग
41. ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सदानंद रोड, हजारीबाग
42. अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल, खपरियावा, कटकमदाग, हजारीबाग।
43. रोजबड स्कूल, दीपुगढ़ा, हजारीबाग
बैठक में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के अलावा अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, डीआरडीए निदेशक मां देवप्रिया, जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती, सदर डीसीएलआर श्री राजकिशोर प्रसाद, बरही डीसीएलआर अजय भगत सहित कई विभागीय पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



No comments