सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत कंडाबेर से 54वां जत्था रवाना, सांसद मनीष जायसवाल तीर्थ यात्रियों के पाखरे पाँव केरेडारी/हजारीबाग अशोक ब...
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत कंडाबेर से 54वां जत्था रवाना, सांसद मनीष जायसवाल तीर्थ यात्रियों के पाखरे पाँव
केरेडारी/हजारीबाग
अशोक बंटी राज
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा के केरेडारी मंडल अंतर्गत मां अष्टभुजी की धरा कंडाबेर पंचायत से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत श्रद्धालुओं का 54वाँ जत्था पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। इस क्षण में स्वयं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं यात्रियों के पाँव पखारे और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए इस यात्रा की महत्ता बताई और कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उन्हें ईश्वर के द्वार तक पहुँचाकर तीर्थाटन करना ही उनके जीवन का सबसे पुण्य कार्य है।





No comments