दो बच्चों से शुरू हुआ सपना, सफलता की उड़ान : परमेश्वरी डीएवी स्कूल, गरीखुर्द को शानदार उपलब्धि केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी ...
दो बच्चों से शुरू हुआ सपना, सफलता की उड़ान : परमेश्वरी डीएवी स्कूल, गरीखुर्द को शानदार उपलब्धि
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी के चर्चित परमेश्वरी डी०ए०वी० स्कूल, गर्रीखुर्द के कक्षा दसवीं सी.बी.एस.ई. बोर्ड के छात्रों ने अपनी उपलब्धियों से एक नई मिसाल कायम कर दी है। वर्ष 1990 में मात्र दो छात्राओं के साथ आपने सफर की शुरुआत करने वाले इस विद्यालय ने कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। रोहित कुमार पिता-रामकुमार साव ने 84.8% (लाकर स्कूल टॉपर बने वही रोहित कुमार पिता-गणेश साव 82% लाकर द्वितीय टॉपर रहे। इसी क्रम में अन्य चार विद्यार्थियों आनंद कुमार सचीन कुमार, विष्णु कुमार सागर कुमार ने भी लगभग 72% प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया हैं। यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि परमेश्वरी डीएवी स्कूल शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर आधारित है। इस विद्यालय की विशेषता यह है कि यहां आने वाले छात्र प्रारंभिक स्तर पर बुनियादी विषयों में संघर्ष करते हैं। लेकिन विद्यालय उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर माध्यम से इस स्तर तक ले आता है। जहां न केवल बोर्ड परीक्षाओं में बल्कि केन्द्रीय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय सैनिक स्कूल तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। परमेश्वरी डी ए वी स्कूल
की यह उपलब्धि यह संदेश देती है, कि यदि शिक्षा सही दिशा, अनुशासन और उद्देश्य के साथ दी जाए तो सीमित संसाधन के बावजूद भी असाधारण सफलता प्राप्त की जा सकती है। वही विद्यालय निदेशक अजय कुमार ने सभी सफल छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दिए।


No comments