CB परियोजना ने बिरहोर टोला में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक बिरहोर सामुदायिक के लोगो को किया गया स्वास्थ्य जांच। केरेडारी हजारीबाग As...
CB परियोजना ने बिरहोर टोला में लगाया स्वास्थ्य शिविर,
70 से अधिक बिरहोर सामुदायिक के लोगो को किया गया स्वास्थ्य जांच।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी :- चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना द्वारा CSR के तहत ग्राम पगार के बिरहोर टोला में बिरहोर सामुदायिक लोगो के लिए एक विशेष स्वास्थ्य की जांच के लिए मेगा स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन दिन मंगलवार को किया गया। इस दौरान केरेडारी के अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, चट्टी बरियातू मुखिया झरीलाल महतो, डॉक्टर विनय कुमार, AGM (LARR & CSR) सहित परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों के एक्स-रे एवं रक्त नमूने एकत्र किए गए, जिनका उपयोग आगे की चिकित्सीय परामर्श एवं विस्तृत निदान के लिए किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ NTPC द्वारा परिवारों को पोषण किट का वितरण भी किया गया, ताकि समुदाय के पोषण स्तर और समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम के उपरांत कॉलोनी के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित विषयों पर ग्रामीणों के साथ एक संक्षिप्त संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनकी सहभागिता और सुझावों को महत्व दिया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव शिव कुमार, शिक्षक अजय कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, महेंद्र रजक, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। चिकित्सा दल की निरंतर प्रतिबद्धता और सहयोग के लिए विशेष सराहना व्यक्त की गई, जिनके समर्पित प्रयासों से शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।
विदित हो कि पगार बिरहोर टोला के नजदीक चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना संचालित है। जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े इसके मद्देनजर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग द्वारा संवेदनशीलता के साथ बिरहोर के लिए लगातार स्वास्थ्य की जांच और बेहतर इलाज, बेहतर भोजन एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश एनटीपीसी और प्रखंड प्रशासन को दिया जाता रहा है।
वही अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने बताया कि इन बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने के लिए भी इनके साथ लगातार बातचीत करते आ रहे हैं। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर लिया गया है लेकिन पगार के बिरहोर अन्यत्र जाने के लिए अभी तक तैयार नहीं हुए हैं और जब तक वे लोग वहां से अन्यत्र नहीं चले जाते हैं तब तक इनका स्वास्थ्य, भोजन, पानी, आवास आदि की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है और उसको उपलब्ध कराया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग :- 9835533100






No comments