FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

परमेश्वरी डीएवी स्कूल गर्रीखुर्द में विदाई समारोह आयोजित।

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वरी डीएवी स्कूल गर्रीखुर्द में विदाई समारोह आयोजित। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी प्रखंड क्ष...

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वरी डीएवी स्कूल गर्रीखुर्द में विदाई समारोह आयोजित।


केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वरी डीएवी स्कूल गर्रीखुर्द में दिन शनिवार को विद्यालय उपासनालय में कक्षा दशम (CBSE Board) के छात्रों को शुभेच्छा (Good wishes) शिक्षक गण, एवं जूनियर छात्र_छात्राओं के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें पूरे उपासनालय में जूनियर बच्चे काफी उत्साह से अपने भैया_बहन को विदाई दिए। बच्चों ने अपने सीनियर भैया_बहन को उत्साहवर्धक कविता,शायरी,गीत गाकर शुभेच्छा दिए. सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय संचालक अजय कुमार ने कहा कि आप दशम कक्षा के छात्र गण 13 वर्ष आपने इस विद्यालय में अध्ययन किया। आज आपलोग का इस विद्यालय में अंतिम दिन है। आपलोग जीवन में सफलताएं प्राप्त करें। हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर रहें. जीवन में अनुशासन का पालन करें एवं सफलता प्राप्त कर आपने जो समाज से प्राप्त किया उसे लौटाने का प्रयास करें।
आगे की पढ़ाई करने के लिए आप किसी भी संस्थान में जाए तो वहां अनुशासन का पालन कर अपने विद्यालय,समाज, शिक्षकगण एवं माता_पिता का नाम रौशन करें। वहीं सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों को परीक्षा हॉल में धैर्य एवं संयम बनाकर तथा आत्मविश्वास से परीक्षा लिखने के टिप्स पर चर्चा की। सभा का संचालन शिक्षिका पिंकी कुमारी के द्वारा की गई एवं शिक्षिका खुशबू कुमारी जी ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर विदाई दी। 
सभा का समापन शिक्षिका पूजा जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर की गई

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं