FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त सम्पन्न।

केरेडारी में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त सम्पन्न। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj  केरेडारी: झारखंड एकेडमिक काउंसि...

केरेडारी में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त सम्पन्न।


केरेडारी हजारीबाग

Ashok Banty Raj 



केरेडारी: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा केरेडारी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए थे।जहां मैट्रिक परीक्षा में 1372 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 547 परीक्षार्थी भाग लिए थे। वही मैट्रिक परीक्षा केन्द्र के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में मध्य विद्यालय कराली, प्लस टू उच्च विद्यालय केरेडारी, एस एस हाई स्कूल केरेडारी एवं उच्च विद्यालय गर्रीकलां तथा 

इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र के लिए मध्य विद्यालय कराली चयन किया गया था। परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी व्यवस्था की गई थी । ताकि परिक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया था। वहीं केंद्राधीक्षकों द्वारा भी जैक के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। परीक्षार्थियों ने भी अनुशासित रहकर परीक्षा में भाग लिया।  वहीं पहले दिन से अंतिम दिन तक परीक्षा का केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने भ्रमण कर जायजा खुद लेते रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं